Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

हीमपुर दीपा पुलिस ने 111 पेटी देशी शराब की बरामद

  • शराब की कीमत लगभग चार लाख रूपये बताई जा रही

जनवाणी संवाददाता |

हीमपुर दीपा: हीमपुर दीपा पुलिस ने गांव पीपली जट से अवैध रूप से एकत्रित की गयी देशी शराब की 111 पेटी बरामद की गयी। जिसकी कीमत लगभग चार रूपये बतायी जा रही है। मौके से अशोक कुमार व एक अन्य अज्ञात अभियुक्त भाग निकले। हीमपुर दीपा पुलिस ने बताया कि कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गांव पीपली जट में अवैध रूप से एकत्रित की गयी अशोक कुमार के मकान के बाहर से देशी शराब की 111 पेटी(कुल एक हजार लीटर) शराब बरामद की गयी।

जिसमें 90 पेटी देशी रफ्तार मार्का व 21 पेटी देशी फाईटर मार्का है। मौके से अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र कालू सिंह निवासी पीपली जट व एक अन्य अज्ञात अभियुक्त भाग निकले। उक्त संबध में थाना हीमपुर दीपा में आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक रमेश चंद शर्मा, एसआई सुभाष तोमर, उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार व राजीव सैनी हीमपुर दीपा मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img