Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

ठंड में ठिठुरती रही जिदंगी, फिर से गिरा पारा

  • सबसे ठंडा रहा शनिवार, एक सप्ताह ठंड से नहीं मिलेगी राहत, शीतलहर का बढेÞगा कहर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: शनिवार सुबह कोहरा और दिन में आसमान पर छाये बादलों के चलते ठंड से हाड़ कांप गए। दिन का पारा भी गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी एक सप्ताह तक शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं है। अधिकतम तापमान गिरते हुए 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के तेवरों के साथ दिन में कंपकंपी छूट रही है और सूरजदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। शनिवार को मौसम ठंडा रहा और दिन का तापमान सबसे न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा और फिर शीतलहर के बीच अभी मौसम से राहत नहीं मिल रही है।

दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गए है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सर्द बना हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम 90 प्रतिशत दर्ज की गई। सर्दी का असर शनिवार को इतना ज्यादा था कि हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार कोहरे में धीमी हो गई। शुक्रवार शाम से पड़ना शुरू हुआ कोहरा शनिवार को भी छाया रहा, जिस असर दिन में भी देखने को मिला। दिन में सूरजदेव नहीं निकले तो ठंड और भी जानलेवा हो गई।

एक सप्ताह तक रहेगा ठंड का असर

03 36

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक ठंड का असर रहेगा। दिन ओर रात का तापमान सामान्य से कम रहेंगे। एक-दो दिन दिन मेंं थोड़ी धूप निकलने के बाद राहत मिल सकती है। फिलहाल अभी ठंड ऐसे ही पडेÞगी। सुबह के समय ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

सीजन में दूसरी बार सबसे सर्द रहा शनिवार

इस सीजन में दूसरी बार शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा है। लगातार बढ़ती ठंड के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। 29 दिसंबर को तापमान 15.4 डिग्री रिकार्ड किया गया और 30 दिसंबर को 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जोकि सबसे कम रहा है। इस कारण से ही ठंड ज्यादा बढ़ी हुई है। दिन और रात में ठंड से चैन नहीं मिल रही है।

शहर का एक्यूआई 236 किया दर्ज

एनसीआर में थोड़ा प्रदूषण कम हुआ है। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 236, बागपत में 206, गाजियाबाद में 324, मुजफ्फरनगर में 241, जयभीमनगर में 227, गंगानगर में 290, पल्लवपुरम में 190 दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गंगानगर क्षेत्र प्रदूषित रहा है। यहां का एक्यूआई फिर से 300 के पास पहुंच गया है। जोकि मानक से कई गुणा ज्यादा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img