Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

विक्रांत मैसी के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करेगे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, ओटीटी की दुनिया में रखेगे कदम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती है। हाल ही फिल्म ‘डंकी’ को लेकर राजकुमार हिरानी की खूब तारीफ हुई। वही अब निर्देशक हिरानी अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चाओं में आ गए है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक हिरानी ने बताया की वह, ‘एक ओटीटी शो कर रहा है, जिसकी शूटिंग इस महीने (जनवरी) से शुरू हो जाएगी।

7 3

हालांकि,उन्होंने बताया की वह इससे जुड़े हुए है लेकिन इसका निर्देशन वो नहीं कर रहा है।ये डिजनी प्लस हॉटस्टार का शो होगा, जिसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में होंगे’। हिरानी ने आगे कहा, ‘इस शो की अपनी एक जगह है। मैं इसके स्क्रिप्ट और इसे जिस तरह से आगे बढ़ाया गया है, मैं उससे खुश हूं। इस शो में मेरा अपना क्षेत्राधिकार है’। वहीं, विक्रांत मेसी की बात करें तो 12वीं फेल की सफलता के बाद से वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

9 3

फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हो रही है। इसके अलावा विक्रांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी कई दिलचस्प फिल्में शामिल हैं।इनमें सनी सिंह के साथ ‘यार जिगरी’ और तापसी पन्नू के साथ ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ शामिल है, ये उनकी हिट फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल है। इसके अलावा विक्रांत राशि खन्ना के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img