Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट तहसीम शामली से गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एसटीएफ ने शामल में छापेमारी कर आईएसआई के एजेंट को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। एजेंट का दूसरा भाई पहले ही एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया था। यूपी एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने शामली से आईएसआई एजेंट तहसीम उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है।

भारत देश की एकता, अखण्डता, सम्प्रभुता तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और भारत की सुरक्षा के खिलाफ साजिश करने वाले वांछित आईएसआई एजेन्ट तहसीम उर्फ मोटा शामली शहर के मोहल्ला नौकुआ रोड, मोमीन नगर, बर्फ खाने वाली गली का निवासी है। तहसीम का भाई कलीम पहले ही एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

तहसीम और कलीम के खिलाफ आईएसआई के लिए काम करने, नकली करेंसी समेत कई मुकदमें शामली कोतवाली में दर्ज हैं। इसके अलावा तहसीम के लिखाफ चंडीगढ में मादक पदार्थ की तस्करी का मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट तहसीम के कब्जे से 1500 रुपये की नकली करेंसी भी बरामद की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img