Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Mayawati: बसपा सुप्रीमो मायाव​ती का जन्मदिन पर बड़ा एलान, भाजपा पर बोला हमला, कहा-जनता को फ्री राशन का..

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज सोमवार को बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर बसपा यानि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक प्रेस वार्ता की।​ जिसमें उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि इस बार वह लोकसभा चुनाव अकेले लडेंगे किसी से गठबंधन नहीं होगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा ने जनता को फ्री राशन का झांसा दिया है। राशन देकर गुलाम बनाया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे

मायावती ने एलान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे। 2024 चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है। गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान ज्यादा होता है।

चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही

आगे मायावती बोलीं कि सवर्ण वोट बसपा पर ट्रांसफर नहीं होते। सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे। अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है। ईवीएम के विरोध में बहुत आवाज उठी। देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img