जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: शनिवार को पाकिस्तान से सभी को चौका देने वाली खबर सामने आई। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर सना जावेद के साथ तीसरी शादी की तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया। जिसके बाद शोएब मलिक की देसरी पत्नी और भारत की मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर लोगों के सवालों के घेरे मेें आ गई।

लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या शोएब और सानिया के बीच तलाक हुआ है या बिना तलाक के ही शोएब ने फिर से निकाह कर लिया। जिसके बाद अब सानिया और उनके परिवार वालों ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है।

वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक ‘खुला’ था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

वही अब बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

