जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल सोती की प्रबंध समिति के लिए चुनाव में एक पद पर एक एक नामांकन दाखिल होने पर सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
शनिवार को राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल सोती में आज प्रबंध समिति की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अनुपम माहेश्वरी प्रधानाचार्य एम डी एस इंटर कालेज नजीबाबाद व पर्यवेक्षक अनामिका यादव प्रधानाचार्या राजकीय इंटर कालेज नजीबाबाद की देखरेख में हुई।
अध्यक्ष पद पर चौ यशवीर सिंह नजीबाबाद, उपाध्यक्ष पद पर यशवीर सिंह चंदोक, प्रबंधक पद पर कावेन्द्र सिंह मुस्सेपुर,उप प्रबंधक पद पर प्राची चौधरी जालपुर, कोषाध्यक्ष पद पर राघव प्रताप एडवोकेट गांंवडी तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर जितेन्द्र सिंह गांवड़ी, दिनेश कुमार अग्रवाल नांगल सोती, अभयराम सिंह नांगल सोती,मौ जाकिर सैदपुरी, कुलवीर सिंह तिसोतरा, आकाशदीप आलम सराय, डा विजयपाल सिंह नांगल सोती ने अपने अपने नांमाकन दाखिल किए। किसी नामांकन पर आपत्ति न होने वैध होने व सभी नामांकन वैध पाए जाने पर सभी प्रत्याशियों का चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी के साथ सहायक के रूप में अनुज चतुर्वेदी,गौरव कुमार सहित कालेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार,उप प्रधानाचार्य केशव शरण, मुख्य लिपिक मुकेश सिन्हा सहित विजेन्द्र सिंह,सूरतपाल सिंह, शिशुपाल सिंह,सौरभ कुमार, सत्यपाल सिंह, रामपाल सिंह, करतार सिंह, अश्वनी कुमार, भीमसेन, रवेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार,आदि उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी अनुपम माहेश्वरी के अनुसार चुनाव परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

