Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जडेजा और राहुल हुए बाहर, सरफराज को मिली एंट्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटिल होकर दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इस आशय की जानकारी बीसीसीआई ने दी है। दूसरे टेस्ट की शुरुआत दो फरवरी से हो रही है। जडेजा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जबकि राहुल को क्वाड्रिसेप्स चोट की शिकायत है।

बोर्ड ने बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों की निगरानी कर रही है। इसी के साथ चयन समिति ने इन दोनों के रिप्लेसमेंट के तौर पर तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

सुंदर इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत-ए टीम का हिस्सा थे। अब इंडिया-ए में सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर सारांश जैन को शामिल किया गया है। इंडिया-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच आखिरी मैच एक फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने यह भी बताया कि आवेश खान भले ही भारतीय टीम का हिस्सा हों, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी में अपनी मध्य प्रदेश टीम के साथ यात्रा करते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्क्वॉड में बुला लिया जाएगा। जडेजा और राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के संकटमोचक के तौर पर उभरे थे। पहली पारी में राहुल ने 86 रन, जबकि जडेजा ने 87 रन बनाए थे। हालांकि, इन पारियों के बावजूद टीम इंडिया पहला टेस्ट हार गई थी।

सरफराज पिछले कुछ सीजन में घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के लिए टीम चुनते वक्त उन्हें नजरअंदाज कर दिया था। सरफराज ने 45 फर्स्ट क्लास मैचों में 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। उन्होंने 14 शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें नाबाद 301 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। पिछले काफी समय से उनकी टीम में एंट्री की मांग की जा रही थी और अब यह मौका आ गया है।

वहीं, सुंदर भारत के लिए चार टेस्ट खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने छह विकेट लिए हैं। 89 रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इसके अलावा सुंदर ने 66.25 की औसत से 265 रन भी बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 96 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। सुंदर 26 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 55 विकेट लिए। 87 रन देकर छह विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वहीं, उन्होंने 31.91 की औसत से 1085 रन भी बनाए हैं। 159 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।

30 साल के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं कर सके हैं। वह 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 290 विकेट ले चुके हैं। 64 रन देकर आठ विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। इसके अलावा वह 27.11 की औसत से 2061 रन भी बना चुके हैं। 133 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img