Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, सीएम योगी समेत कई वरिष्ठ नेता-मंत्री रहे मौजूद

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया।

प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधान भवन के कक्ष संख्या 48 में नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा भी मौजूद थे।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है।

कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है।

उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी खिलाफत कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आठवां उम्मीदवार उतारने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img