Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

एनएच-58 पर अपनी और दूसरों की डाल रहे जान जोखिम में

  • हादसों से नहीं ले रहे सबक, जल्दबाजी से दे रहे मौत को न्योता
  • एनएच-58 पर करीब दर्जन भर स्थानों पर हर पल रहता है बड़ा खतरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एनएच-58 पर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालकर दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ पर उतारू रहते हैं। मेरठ-दिल्ली देहरादून बाइपास पर जानलेवा जल्दबाजी दिखाने वाले मौत को न्योता दे रहे हैं। दिल्ली-देहरादून बाइपास की यदि बात की जाए तो करीब दर्जन भर ऐसे स्थान हैं या कहें कि अवैध कट हैं।

जहां लोग खुद तो मरने पर उतारू नजर आते ही हैं, साथ ही बाइपास से गुजरने वालों को भी हादसों का न्योता दे रहे हैं। इनकी हरकत देखकर तो ये ही लगता है कि घर पर बोलकर आए हैं कि न लौटे तो इंतजार मत नहीं करना, बल्कि पोस्टमार्टम हाउस पहुंच जाना, वहीं मोर्चरी पर ही मिलेंगे।

इन स्थानों पर सबसे ज्यादा खतरा

  • अंसल कोर्ट यार्ड

बाइपास पर यदि खतरे वाले स्थानो को गिनने की यदि शुरुआत की जाए तो मोदीपुरम फ्लाईओवर से परतापुर फ्लाईओवर के बीच पहला खतरा अंसल कोर्ट यार्ड के सामने जहां से लोग बजाय पुल के नीचे या फिर लोहे के फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने डिवाइडर फांदते देखे सकते हैं। दरअसल, इस स्थान पर आमने-सामने कई कालोनियां हैं, जिनके वाशिंदे हर वक्त मौत को दावत देते देखे जा सकते हैं।

  • कैलाशी हॉस्पिटल

कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से चंद कदम की दूरी पर या कहें जहां फ्लाईओवर खत्म होता है कैलाशी हॉस्पिटल के सामने लोहे के फुट ओवरब्रिज के नीचे श्रद्धापुरी से कंकरखेड़ा एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए बजाय फ्लाईओवर या फुट ओवरब्रिज से होकर जाने के लोग एनएचएआई द्वारा बनाया गया है। डिवाइडर फांदते देखे जा सकते हैं। इनकी वजह से यहां दिन भर जाम लगा रहता है और डिवाइडर पर बाइक जंप कराने वाले खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं।

  • लाला मोहम्मदपुर व दायमपुर

बाइपास के कंकरखेड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले दायमपुर और लाला मोहम्मदपुर के बीच पहले एक कट था। हादसों की आशंका के चलते उस कट को बंद कर दिया गया है। वहां पत्थरों के बड़े-बडेÞ स्लीपर डाल दिए गए हैं, लेकिन आदत से लाचार लोग इसके बाद भी बाज नहीं आते हैं। चंद कदम की दूरी पर बजाय फ्लाईओवर से होकर आने के डिवाइडर से दिनभर जंप मरते हुए देखे जा सकते हैं। खुद की जान को खतरे में डालकर दूसरे की जिंदगी से खिलवाड़ पर उतारू रहते हैं।

01 19

  • डाबका कट

कंकरखेड़ा क्षेत्र में जहां हाइवे डाबका पर जहां शराब का ठेका है, हाइवे पर कट दिया गया है, लेकिन शराब का ठेका और शराब के ठेके के आसपास बनी नॉनवेज की दुकानों की वजह से यहां सुबह से लेकर रात 10 बजे तक लोग मौत से मुकाबला देखे जा सकते हैं। दरअसल, होता ये है कि शराब के ठेके के कारण यहां जाम लगा रहता है। जाम के दौरान बाइक व स्कूटी सवार बजाय इंतजार करने के डिवाइडर जंप करना शुरू कर देते हैं।

  • सुभारती के सामने

बागपत रोड फ्लाईओवर से आगे सुभारती के सामने भी लोग एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए बजाए फ्लाईओवर या फिर फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने के डिवाइडर जंप करना अपना धर्म समझते हैं। पूरे हाइवे पर यह रास्ता सबसे ज्यादा खतरनाक है। दरअसल, यहां आने के बाद तमाम वाहन बहुत ही स्पीड से निकलते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि जंप मारने वालों ने ठान ली है कि मौत का दावत देकर रहेंगे। पूरे बाइपास पर ऐसे करीब दर्जन भर स्थान हैं, जहां लोग मौत को दावत देते हुए रोड पर इस पर से उस पार जाते हैं।

कट बंद, फिर भी मुसीबत

रोहटा फ्लाईओवर क्रास करने के बाद हाइवे पर कुछ आगे नॉनवेज की दुकानों की मंडी व पास ही देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके हैं। मोदीपुरम से लेकर और परतापुर बाइपास तक की यदि बात की जाए तो सबसे ज्यादा मुसीबत व मौत को दावत देती यही जगह है। यहां केवल दिन में ही जाम नहीं लगता। नॉनवेज की मंडी के चलते यहां लेट नाइट कई बार तो रात को दो-दो बजे भी जाम लग जाता है। यहां पहले एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए कट छोड़ा था,

लेकिन वो कट जाम का कारण बना हुआ था। कट बंद करने के बाद जमा की समस्या बजाय खत्म होने के ज्यादा बढ़ गयी है। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब यहां जाम न लगता है। जाम का कारण केवल नॉनवेज की मंडी व शराब के ठेके ही नहीं बल्कि इनसे ज्यादा जाम का कारण यहां डिवाइडर जंप करने वाले हैं। अक्सर यहां हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि इससे जंप मारने वालों को कोई सरोकार नहीं रह गया है।

02 16

कवायद पर पानी

ऐसा नहीं कि एनएचएआई इस प्रकार की हरकतों को लेकर अंजान है या गंभीर नहीं। पूरे बाइपास पर लोगों को डिवाइडर जंप करने से रोकने के लिए अवरोध लगाए गए हैं। तमाम डिवाइडर ऐसे हैं, जहां अवरोध लगाए गए हैं ताकि लोग सलामत रहें, उनकी जिंदगी बची रहे, लेकिन लगता है कि डिवाइडर जंप करने वालों को ही अपनी जिंदगी से कोई मोह नहीं रह गया है। जहां तक अवरोध लगा दिए जाते हैं, डिवाइडर जंप करने वाले उससे आगे की जगह से जंप करना शुरू कर देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img