Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

रैपिड आगमन की आहट तेज, अधिकारी पहुंचे परतापुर

  • कमिश्नर, डीएम और मेडा उपाध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड (नमो भारत) ट्रेन के मेरठ आगमन की तैयारियों ने और जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को इन्ही तैयारियों को परखने के लिए कमिश्नर, जिलाधिकारी और मेडा उपाध्यक्ष मेरठ साउथ (परतापुर) स्टेशन पहुंचे। शहर में रैपिड ट्रेन का आगमन अगले माह मार्च में प्रस्तावित है। गुरुवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा और मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय परतापुर पहुंचे और रैपिड निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

इन सभी अधिकारियों ने मेरठ साउथ स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि मार्च में प्रस्तावित रैपिड के मेरठ आगमन को देखते हुए यहां सभी तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इस दौरान कमिश्नर, डीएम और मेडा उपाध्यक्ष ने बिल्डिंग सहित सभी तकनीकी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक तक का निरीक्षण किया।

06 24

इन वरिष्ठ अधिकारियों के मेरठ साउथ स्टेशन के दौरे के बाद अब इस बात की उम्मीद की जा रही है कि मार्च में रैपिड ट्रेन मेरठ तक पहुंच जाएगी। इसके लिए ट्रायल भी जारी हैं। यह रैपिड का दूसरा सेक्शन होगा। इससे पूर्व पहले सेक्शन में ट्रेन का संचालन पिछले साल 21 अक्टूबर को शुरु कर दिया गया था।

मेरठ के लिए दूसरा, चौथा चरण महत्वपूर्ण

रैपिड का काम अपने अन्तिम चरण में पहुंच गया है। रैपिड संचालन का काम वैसे तो कुल चार चरणों में पूरा होगा, लेकिन दूसरा व चौथा चरण मेरठ के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दोनों चरणों में रैपिड मेरठ में ट्रैक पर दौड़ेगी। पहला चरण पूरा हो चुका है और इस चरण का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी पिछले साल 20 अक्टूबर को कर चुके हैं।
दूसरे चरण का उद्घाटन मार्च में प्रस्तावित है और चरण में रैपिड मेरठ की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार दूसरे चरण में रैपिड प्राथमिक खंड से आगे का सफर तय करेगी और मेरठ साउथ स्टेशन तक पहुंच जाएगी। इस दूसरे चरण में ट्रेन दुहाई से आगे मुरादनगर, मोदीनगर, मोदीनगर साउथ व मोदीनगर नॉर्थ होते हुए मेरठ साउथ स्टेशन के जरिए मेरठ की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इसके बाद जो तीसरा चरण है उसमें रैपिड का संचालन साहिबाबाद से दिल्ली की ओर होगा जबकि चौथे व अन्तिम चरण में रैपिड मेरठ साउथ से आगे बढ़ेगी और यह मोदीपुरम डिपो तक जाएगी। इस सेक्शन में मेरठ साउथ स्टेशन से आगे परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ व मोदीपुरम होते हुए मोदीपुरम डिपो तक जाएगी।

इस प्रकार मेरठ के लिए दूसरा और चौथा चरण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताते चलें कि दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर लम्बे आरआरटीएस कॉरिडोर का निर्माण कार्य बेहद तेजी के साथ चल रहा है और सम्पूर्ण कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन जून 2025 में प्रस्तावित है। इससे पूर्व 21 अक्टूबर 2023 में पहले चरण में दुहाई, दुहाई डिपो, गुलधर, गाजियाबाद एवं साहिबाबाद में रैपिड संचालन शुरू किया जा चुका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img