Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

अमरोहा पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी वाड्रा का तालियां बजाकर भीड़ ने किया स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

अमरोहा: भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुछ देर में दोनों नेता जनता को संबोधित करेंगे। यात्रा पहुंचने के दौरान यातायात डायवर्ट कर दिया गया। शहर के कई हिस्सों में पुलिस की तैनाती की गई है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि फिर से लोकसभा चुनाव आ रहा है। इस बार आपको अपना वोट सोच समझकर देना है। भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में आ रही है। लेकिन प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। किसान पहले भी आंदोलन कर रहे थे अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं। आज तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

आज असली समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। नौजवान मेहनत करते हैं। दिनरात पढ़ते है फीस भरते हैं फिर भी रोजगार नहीं मिल रहा। यहां पीतल के कारखाने लगे हैं। आज पीतल उद्योग की तरक्की नहीं हो पाई है। सरकार ने कोई मदद नहीं की ऊपर से जीएसटी और लगा दी है। इससे काम आधा हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img