Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास, एक्स पर किया चुनाव न लड़ने का खुलासा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पहली लिस्ट आने के बाद राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया है।

इससे पहले, पूर्व दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर और झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा की पहली लिस्ट आने से पहले ही सक्रिय राजनीति से अलग करने का आग्रह किया था। वहीं, अब सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने भी सक्रिय राजनीति से खुद को अलग करने का फैसला लिया है।

डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। डॉ. हर्षवर्धन ने तीस साल से ज्यादा के शानदार चुनावी करियर में मैंने सभी पांच विधानसभा और दो संसदीय चुनाव लड़े, जिनमें मैंने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इनके अलावा, पार्टी संगठन, राज्य और केंद्र की सरकारों में कई प्रतिष्ठित पदों पर कार्य भी किया। अब मैं वापस अपने काम की ओर लौटना चाहता हूं। कृष्णा नगर में मेरा ईएनटी क्लिनिक भी मेरी वापसी का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने लिखा कि पचास साल पहले जब मैंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा के साथ कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया तो मानव जाति की सेवा ही मेरा आदर्श वाक्य था। तत्कालीन आरएसएस नेतृत्व के आग्रह पर मैं चुनावी मैदान आया. वे मुझे केवल इसलिए मना सके क्योंकि मेरे लिए राजनीति का मतलब हमारे तीन मुख्य शत्रुओं – गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने का अवसर था।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, अपने प्रशंसकों और आम नागरिकों के समर्थकों के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन सभी ने तीन दशकों से अधिक की इस उल्लेखनीय यात्रा में योगदान दिया है।

भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट में दिल्ली की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट शामिल है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर भाजपा ने सभी मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है।

चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिम दिल्ली से पार्षद व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img