Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

चर्च में बिशप भास्कर जेसुराज की ताजपोशी

  • सरधना चर्च में भव्य धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह का आयोजन, बिशप, पुरोहित व श्रद्धालु हुए शामिल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: रविवार को सरधना के ऐतिहासिक चर्च में मेरठ धर्म प्रांत के चौथे नवनियुत बिशप भास्कर जेसुराज का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के बिशप, फादर, ब्रदर, सिस्टर समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भव्य समारोह में बिशप को विधिवत रूप से शपथ दिलाते हुए पदग्रहण कराया गया।

इस दौरान सभी बिशप ने मानव कल्याण व उन्नति के लिए प्रार्थना कराई। साथ ही उम्मीद जताई कि नवनियुक्त बिशप सभी पुरोहितगण व धर्मालंबियों का मार्गदर्शन करते हुए ईश्वर का संदेश पहुंचाने का कार्य करेंगे। बिशप की ताजपोशी के साक्षी हजारों लोग बने। इस अवसर पर चर्चर को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाया गया। शपथ ग्रहण पूरा होने पर सभी ने ताली बजाकर बिशप का स्वागत किया।

14 4

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदर स्वागत नृत्य के साथ किया गया। विधिवत रूप से प्रार्थना की गई और मिस्सा बलिदान किया गया। मूल रूप से तमिलनाडू निवासी नवनियुक्त बिशप भास्कर की ताजपोशी कराने के लिए देशभर से दर्जनभर से अधिक बिशप समारोह में पहुंचे। इसके अलावा देश के कौने-कौने से हजारों की संख्या में पुरोहित, फादर, ब्रदर, सिस्टर और श्रद्धालु आए।

विधि कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक महामहिम ओसवाल्ड कार्डिनल ग्रेसियस, बॉम्बे के आर्कबिशप डॉ. एएस रैफी मंजालि आगरा, डॉ. एएस भारत और नेपाल के लिए लियोपोल्ड गिरेली अपोस्टोलिक नुनसियो, आगरा धर्मप्रांत के अध्यक्ष डॉ. राफी मंजालि, पोंडीचेरी के बिशप फ्रांसिस कालिस्ट, वेलेरियन पिंटो धर्मप्रांत ने पदग्रहण की सभी रस्म संपन्न कराई। कई समाजन उनके पीछे पीछे चलते हुए चर्च पहुंचे। जहां स्वागत नृत्य के साथ सभी पुरोहितों एवं बिशपों ने चर्च में प्रवेश किया।

पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान अभिषेक की धर्मविधि शुरू हुई। हजारों की भीड़ में धर्मगुरुओं ने नियुक्ति आदेश प्रस्तुत कर उसका वाचन किया गया। बिशप के सिर पर पवित्र तेल से अभियंजन कर ताजपोशी की। सिर पर मुकुट, अंगुली में अंगुठी एवं हाथ में दंडाधिकार प्रदान किया गया। मेरठ डायोसिस में कार्यरत सभी पुरोहितों ने नवागत बिशप भास्कर जेसुराज के हाथों का चुम्बन किया।

पवित्र मिस्सा बलिदान संपन्न होने के बाद सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पधारें सभी विशेष अतिथियों का रीति रिवाज के अनुसार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी को ईश्वर का प्रसाद ग्रहण कराया गया। पल्ली पुरोहितों ने धर्म पर उपदेश देकर श्रद्धालुओं को एक सुन्दर व सफल जीवन जीने की राह दिखायी। मौके पर बीमार लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के ईश्वर से विशेष प्रार्थना की।

15 3

सभी बिशप ने भास्कर जेसुराज से ईश्वर का संदेश चरवाहे के रूप में लोगों तक पहुंचाने और फादर्स का मार्गदर्शन करने की अपील की। इस दौरान फादर पाकिया नाथन, फादर जॉन मिल्टन, फादर ससिन बाबृू, सूर्यदेव त्यागी, ऐनूद्दीन शाह, पंकज जैन, जीशान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

दुल्हन की तरह सजाया गया सरधना का ऐतिहासिक चर्च

नवनियुक्त बिशप भास्कर जेसुराज की ताजपोशी के अवसर पर सरधना के ऐतिहासिक चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस ऐतिहासिक समारोह को यादगार बनाने के लिए चर्च को लाइटों, फूलों आदि से भव्य रूप से सजाया। चर्च की सुंदरता को देखकर वहां पहुंचे श्रद्धालु ही नहीं फादर्स भी आश्चयचकित रह गए।

चमत्कारी तस्वरी के समक्ष मांगी मन्नत

पदग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में फादर व श्रद्धालु शामिल होने सरधना चर्च पहुंचे। यहां उन्होंने समारोह में शामिल के साथ ही माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के समक्ष शीख नवाकर मन्नतें भी मांगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img