जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल का संदेशखाली मामला लगातार चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम तृणमूल नेता शाहजहां शेख को सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का है। पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (CID) ने संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की कस्टडी सीबीआई को सौंपी।
कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई में अदालत ने साफ किया है कि संदेशखाली मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस मामले में सीबीआई ने तीन प्राथमिकी दर्ज की है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद देर शाम लगभग 6.40 बजे तृणमूल नेता शाहजहां शेख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर रवाना हुई।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Sandeshkhali accused Shahjahan Sheikh being brought out of Bhabani Bhaban Police Headquarters by the CBI team. He has been handed over to the CBI.
Calcutta High Court today observed that investigation into the attack on ED officials should be… pic.twitter.com/IiZ5wk0tG3
— ANI (@ANI) March 6, 2024
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार सुबह सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी की सरकार को एक बार फिर निर्देश दिया कि पुलिस संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच सीबीआई को सौंपे। पश्चिम बंगाल के इस बहुचर्चित प्रकरण पर अदालत ने दो टूक कहा कि संदेशखाली मामले का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को लेकर कोर्ट ने कहा कि राज्य पुलिस ने इस मामले में लुकाछिपी का खेल खेला है।
आरोपी बेहद राजनीतिक प्रभाव वाला व्यक्ति है। आज शाम 4:15 बजे तक जांच सीबीआई को सौंप दी जाए और आरोपी की हिरासत भी केंद्रीय एजेंसी को दे दी जाए। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालती आदेश से लगभग ढाई घंटे की देरी से शाहजहां शेख की कस्टडी सौंपी गई।