- ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, निपुण भारत मिशन और विद्यालय संचालन
- छात्र उपस्थिति बढ़ाने में सभी की भूमिका के संबंध में की गई चर्चा
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: विकासखंड शाहपुर में विभागीय निर्देशों के अन्तर्गत ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, निपुण भारत मिशन और विद्यालय संचालन, छात्र उपस्थिति बढ़ाने में सभी की भूमिका के संबंध में चर्चा की गई। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहपुर की छात्राओं, प्राथमिक विद्यालय काकड़ा-३की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुज़फ़्फ़रनगर शुभम शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख शाहपुर, अध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर, खंड विकास अधिकारी शाहपुर, खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती सहित विद्यालयों से प्रधान अध्यापक, एसएमसी के अध्यक्ष और विभिन्न ग्रामों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

