Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

बस साइलेंट चल रहा चुनाव प्रचार

  • न ढोल और न ही नारों की गूंज, प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए कर रहे प्रचार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो गया है, लेकिन इस बार चुनाव का रंग नजर नहीं आ रहा है। न ढोल की थाप न नारों की गूंज सुनाई दे रही है। बस प्रत्म्याशी खामोशी से जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भारत का लोकसभा चुनाव विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है।

इेश में कई चरणों में होने वाले इस चुनाव में जहां विभिन्न राजनीतिक पार्टियां और दल पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव प्रचार करते हैं। वहीं इस चुनाव को लेकर आम जनता में भी गहमागहमी रहती है। प्रत्याशी को जिताने के लिए जुलूस, रैलियां, जनसभाएं, रोड शो किए जाते हैं। उम्मीदवार के साथ समर्थकों की भीड़ ढोल बजाते हुए और नारे लगाते हुए चलती है।

जिले की हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में लगती है, सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में लगती है। सिवालखास विधानसभा बागपत लोकसभा क्षेत्र में हैं। जबकि मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर विधानसभा के साथ साथ हापुड़ विधानसभा क्षेत्र मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में लगता है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में प्रथम चरण में मतदान है। यहां चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतपत्रों की बिक्री चल रही है, जबकि इस बार मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान है।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन ने सपा के निशान पर बुलंदशहर निवासी अधिवक्ता भानू प्रताप को चुनाव मैदान में उतारा है। उधर, बसपा ने देवव्रत त्यागी को चुनावी रण में भेजा है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। इस पर अभी पार्टी आलाकमान में मंथन चल रहा है। अभी तक जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, वे खामोशी से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

न तो प्रत्याशियों के पीछे समर्थकों की भीड़ है और न ही ढोल की थापों की गूंज व नारे सुनाई दे रहे हैं। इसलिए अभी तक चुनाव की रंगत नजर नहीं आ रही। लोग भी चुनाव को चर्चा करते नजर नहीं आ रहे। पार्टियों के झंडे बैनर, पोस्टर, कटआउट, होर्डिंग आदि भी नहीं लगाए गए। जब तक शोर शराबा नहीं होगा, तब तक लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह नहीं जागेगा।

01 23

मुस्लिमों की चुप्पी ने बढ़ाई पार्टियों की धड़कनें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में इस बार मुस्लिमों की चुप्पी ने अनेक पार्टियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इंडिया गठबंधन हो या एआईएमआईएम प्रत्याशी उतारने से पहले मुस्लिमों का मन टटोलने में जुटी है। दोनों ऐसा प्रत्याशी चुनाव में उतराने के लिए मंथन रह रहे है, जिस पर मुस्लिमों की मेहरबानी हो सके। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर करीब 18 लाख मतदाता हैं। इस सीट पर करीब सवा पांच लाख मुस्लिम मतदाता हैं। ये वोट बैंक हार-जीत का पासा पलटने में अहम् भूमिका रखता है।

2019 के लोकसभा चुनाव में मेरठ-हापुड़ सीट पर बहुजन समाज पार्टी दलित मुस्लिम की केमिस्ट्री पर काम करते हुए पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री हाजी याकूब कुरैशी को चुनाव मैदान में उतारा था। याकूब ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल को कड़ी टक्कर दी थी। याकूब मात्र 4229 वोट से हारे थे। भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल ने 586184 वोट हासिल किए थे, जबकि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े हाजी याकूब ने 581455 वोट पाए थे। इसकी एक वजह थी मुस्लिमों का एकतरफा वोट याकूब के पक्ष में पड़ना था,

लेकिन इस बार बसपा ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर देवव्रत त्यागी को चुनाव मैदान में उतरा है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, इंडिया गठबंधन और एआईएमआईएम या किसी अन्य पार्टी ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। मुस्लिम मतदाता खामोश है, वह चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं कर रहा। उनकी खामोशी ने इंडिया गठबंधन और एआईएमआईएम की नींद उड़ा दी है।

दोनों ही इस चुनाव में ऐसा प्रत्याशी उतराना चाहते हैं कि अन्य वर्ग के मिलने के साथ-साथ मुस्लिम वोट एकतरफा पड़ जाए। इसके लिए रात दिन मंथन चल रहा है। पार्टी के आला नेता स्थानीय नेताओं से बराबर संपर्क करके पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। देखना ये है कि इंडिया गठबंधन और एआईएमआईएम किसे अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी ‘रण’ में उतारती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img