Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

लोकसभा चुनावों को थी दहलाने की तैयारी

  • कारोबार में घाटा हुआ तो सगे भाई बन गए अवैध हथियारों के सौदागर
  • कार्रवाई में 10 बने हुए तमंचे व 75 तमंचों का रॉ मैटिरियल भी किया बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना काल में कारोबार में घाटा होने के चलते जब भारी भरकम कर्जा चढ़ गया तो कारखाना बंद कर दो सगे भाइयों ने तमंचे बनाने शुरू कर दिए। अवैध हथियारों के जखीरे के साथ हथियारों के इन सौदागरों को इंचौली के खरदौनी से दबिश के दौरान दबोचा गया है। यह जानकारी पुलिस लाइन में बुलायी गयी प्रेस वार्ता में एसपी क्राइम अनित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इनके पास से करीब 75 तमंचे बनाने का कच्चा माल भी बरामद किया गया है।

23 12

आशंका जतायी गयी है कि यदि चुनाव से पहले खासतौर से मेरठ में होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले यदि ये तमंचे बनकर शातिरों या फिर अमन के दुश्मनों के हाथों में पहुंच जाते तो अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि कितनी बर्बादी हो सकती थी। गनीमत ये रही कि पुलिस ने समय रहते अवैध हथियारों के इस जखीरे तथा इसके सौदागरों कासिम पुत्र समय खां निवासी ग्राम खरदौनी उम्र 28 वर्ष तथा उसके बडेÞ भाई फरमान उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना पर की है। पुलिस को पता चला कि कुछ लोग लोकसभा चुनाव को दहलाने के लिए अवैध तमंचे बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया। पड़ताल से पता चला कि जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के खरखौनी गांव में हथियारों का अवैध हथियारों का जखीरा जमा है। इसकी बहुत जल्दी सप्लाई कर दी जाएगी। इस सूचना के बाद पुलिस का सर्विलांस सेल और इंचौली पुलिस एक्शन मोड में आ गए।

चुनाव में माहौल खराब करने के लिए तमंचे बनाने व उनकी सप्लाई करने वालों को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया गया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री जो कासिम स्पोर्ट्स के नाम पर थी, उस पर पुलिस ने धाबा बोल दिया। पहले से सटीक सूचना थी इसलिए मुख्य आरोपी अवैध हथियारों के सौदागरों को भी मौके से दबोच लिया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इंचौली पर मु.अ.सं. 66/2024 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम पंजीकृत किया गया।

24 10

अभियुक्तों को समय से सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी क्राइम अनित कुमार ने माना कि गिरफ्तार किए गए लोग चुनाव में बड़ा खतरा साबित हो सकते थे। उन्होंने बताया कि अभी इस बात की भी जानकारी की जा रही है कि इन्होंने किसे और कहां-कहां अब तक तमंचों की सप्लाई की है। उम्मीद की जानी चाहिए कि पुलिस के हिस्से में अभी और भी बड़ी सफलता आ सकती है।

अवैध हथियारों के कारोबार से बेखबर थी लिसाड़ीगेट पुलिस

इलाके में अवैध हथियारों का कारोबार चल रहा था और लिसाड़ीगेट पुलिस बेखबर बनी रही। दिल्ली पुलिस चुपचाप आयी और लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद में दबिश देकर चार को गिरफ्तार कर ले गयी। बताया गया कि अवैध हथियारों के सौदागरों ने सोशल मीडिया को अपने कारोबार का जरिया बनाया हुआ था। वो अब तक दर्जनों पिस्टल व दूसरे हथियार बेच चुके थे।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का पदार्फाश कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ओसामा उर्फ आशु (23), शाकिब उर्फ मुल्ला (22),नोशाद अंसारी (29) और आमिर (29) अवैध हथियार दिल्ली में छेनू और नासिर गिरोह के बदमाशों को सप्लाई करते थे। आमिर ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी।

आमिर अवैध हथियारों के काले कारोबार को सोशल मीडिया के जरिए बढ़ा रहा था। वह नई-नई पिस्टल के फोटो इंस्टाग्राम पर डालता था। इसके बाद इसके पास आॅर्डर आते थे। अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री से बंदूक, पिस्टल, कारतूस और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। ये मांग पर अवैध हथियारों का निर्माण और आपूर्ति कर रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CNG Price: कांग्रेस ने CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सीएनजी की कीमतों में पिछले...

Health News: इस आसन से दूर होगी आंखो की थकान, गले में खिचाव और पीठ का दर्द

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विश्व योग दिवस को अब...
spot_imgspot_img