Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मुकन्दपुर के प्राथमिक विद्यालय का किया विधायक ने निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: छपरौली से भाजपा विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने किया मुकंदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। शिक्षकों को उन्होंने मेहनत के साथ बच्चों को देश का अच्छा नागरिक तैयार करने का आह्वान किया। बुधवार को छपरौली से भाजपा के विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुकन्दपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का निरीक्षण करते हुए अध्यापकों के साथ बैठक की।

विद्यालय भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र के भवन को उन्होंने किसी पब्लिक स्कूल से अच्छा बताया। विद्यालय प्रांगण भी शानदार बताया। यहां दीवारों पर बने पोस्टर व लिखे स्लोगन बच्चों को ओर आकर्षित करने के लिए अच्छे बताए। विद्यालय में साफ-सफाई पर तारीफ की।

अध्यापकों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विद्यालय में अधिकतर व्यवस्थाए दुरुस्त पाई गयी जिसको लेकर विधायक ने स्कूल स्टाफ की  तारीफ की। उन्होंने इस मौके पर शिक्षकों की उपस्थिति का रजिस्टर भी चेक किया। शिक्षकों को विधायक ने कोरोना महामारी को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया।

जिससे बच्चों को करोना जैसी महामारी से बचाया जा सके। बच्चे हमारे देश का उज्जवल भविष्य हैं। जिनकी करोना जैसे महामारी से सुरक्षा एवं देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाकर कोरोना की महामारी हो हराना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img