Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

चोरों ने दो मकानों से हजारों का सामान चोरी किया

  • डीएलएफ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर की गयी चोरी, पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

लोनी: कोतवाली क्षेत्र की डीएलएफ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने बीती रात पूरी तरह से तांडव मचाया।डीएलएफ चौकी की कुछ ही दूरी पर चोरों ने एक फ्लैट में घुसकर घर का सारा सामान चुरा कर ले गए। हालांकि इसकी शिकायत प्रार्थी ने चौकी में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ितों ने पुलिस पर रात में गश्त न करने का आरोप भी लगाया।

डीएलएफ में जीवकांत व महेश यादव की दो कार से शीशा तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चोरी किया है और यह घटना चौकी से मात्र 30 मीटर का फासला है। इसी को लेकर पुलिस पर भी सवाल उठने शुरू हो गए है। वहीं पीड़ितों ने कहा कि रात को पुलिस गश्त तक भी नहीं करतीं है और चोर बिना डरे घटनाओं को अंजाम दे रहें है।

वहीं एक मकान का भी चोरों ने ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों को घटना का पता सुबह लगा जब वह सोकर उठे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि यहां चोरी की घटना को रोका जा सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...
spot_imgspot_img