Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

जिला कारागार में कैदी का मर्डर, हड़कंप

  • डिप्टी जेलर की तहरीर पर थाना मेडिकल में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में एक कैदी की हत्या कर दी। कैदी रोहित की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही हैं, हत्या का मुकदमा आरोपी बंदियों के खिलाफ दर्ज किया जाएगा। आला पुलिस अफसर भी मानते ही रोहित की गला दबाकर हत्या की गई हैं, मगर इसके लिए अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया। रोहित के परिजनों ने उसकी हत्या का सनसनी खेज आरोप लगाते हुए इस संबंध में जेल के अफसरों को कटघरे में खड़ा किया हैं। दूसरी ओर जेल प्रशासन ने भी मौत की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में डिप्टी जेलर राजेश कुमार की तहरीर पर थाना मेडिकल में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परतापुर थाना क्षेत्र में साल 2017 को टीचर शिवानी पर एसिड अटैक किया गया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक स्कूल संचालक अजब सिंह, अंकित, रिंकू, रवि, श्रवण व रोहित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। मृतक के चचेरे भाई ध्यान सिंह ने बताया कि शिवानी एक टीचर थी, जो अजब सिंह के स्कूल में पढ़ाती थी। उनके बीच क्या घटना हुई और कैसे हुई यह तो जानकारी नहीं। हां एसिड अटैक की जो एफआईआर दर्ज करायी गयी थी, उसके आरोपियों में रोहित का भी नाम शामिल था।

रोहित की मौत की सूचना पर मेडिकल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिनजों ने जानकारी दी कि एसिड अटैक मामले में जेल में बंद रोहित को विगत 24 फरवरी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी थी। वह जेल से बाहर आ गया था। हाईकोर्ट के बेल आदेश के खिलाफ पीड़िता सुप्रीम कोर्ट चली गयी थी। पांच अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने रोहित की जमानत खारिज कर दी थी। ऊपरी अदालत से जमानत खारिज कर दिए जाने के बाद परिजनों ने नौ अप्रैल को रोहित को पेश कर दिया जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

13 4

परतापुर पुलिस ने दी मौत की खबर

थाना परतापुर पुलिस ने शनिवार सुबह गगोल में परिजनों को रोहित की जेल में मौत की खबर दी। साथ ही यह भी बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम कराने के लिए एलएलआरएम मेडिकल कालेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रोहित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मेडिकल पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कुछ नहीं था कि रोहित आत्महत्या जैसा कदम उठाता।

रोहित के चचेरे भाई ध्यान सिंह ने बताया कि रोहित का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसको र्इंटों से पीट-पीटकर मारा गया है। गले पर भी रस्सी से दबाने के निशान है। उसने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गयी। मौत को हत्या की घटना बताते हुए उन्होंने इसमें जेल प्रशासन के कुछ अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए बताया कि अंतिम संस्कार से निपटने के बाद जेल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • एकांत वार्ड में था रोहित

कैदी रोहित को जेल कैंपस स्थित अस्पताल के एकांत वार्ड में रखा गया था। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गयी। मौत की वजह जानने के लिए इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे थे। -शशिकांत मिश्रा, एसपी जेल

मुठभेड़ में 20 हजारी समेत दो दबोचे

मेरठ: लोहिया नगर पुलिस ने मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी गोकशी के आरोपी बदमाश को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है। गश्त व चेकिंग के दौरान एक सूचना पर पुलिस ने नरहाड़ा रोड मुखिया चौक के पास पुलिस टीम द्वारा एक बुलेरो पिकअप का पीछा किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त बुलेरो पिकअप को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने पर गाड़ी में सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया

तथा उसके सहभियुक्त को भी कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान दानिश पुत्र कलुआ निवासी बाबू कालोनी के सामने ट्रांसफार्मर के पीछे डासना थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से एक बुलेरो पिकअप गाड़ी, 10 हजार रुपये नकद, दो तमंचे मय जिंदा/खोखा कारतूस बरामद हुए है। घायल बदमाश दानिश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त दानिश थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद पर पंजीकृत मुअसं-461/2023 धारा 307/34/411 भादवि में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद गाजियाबाद से 20,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है।

अझौता में डीजे पर डिस्को में हुई चाकूबाजी

दौराला: थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादी समारोह में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के चलते मारपीट हो गई। मारपीट में बीच-बचाव को आए दो फोटोग्राफर चाकूबाजी में घायल हो गए। अझौता निवासी लोकेश के बेटे शेखर की शुक्रवार सायं लग्न-सगाई समारोह था। समारोह में अझौता के मोहित ने डीजे लगा रखा था। डांस के दौरान पड़ोसी युवक नितिन की डीजे संचालक के साथ की बात को लेकर कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। बीच बचाव कराने आए फोटोग्राफर प्रवीन और सोनू पर डीजे संचालक ने अपने भाइयों आशु और योगेश के साथ मिलकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।

चाकूबाजी में फोटोग्राफर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलो को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए अस्पताल पर घायलों का हाल जाना। थाने पर घायल फोटोग्राफर प्रवीन के भाई मोहित ने तीनों भाइयों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img