Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कैडेट्स ने रैली के जरिए किया स्वच्छता के प्रति जागरुक

  • एनसीसी कैडेट्स ने शहर में चलाया स्वच्छत अभियान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: 85 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही शहर में रैली निकालकर सफाई के प्रति जागरुक किया।

शामली में 85 यूपी बटालियन के कैडेटों ने स्वच्छता पखवडा के तहत कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के नेतृत्व में अग्रसैन पार्क में साफ सफाई की। आसपास के दुकानदारों को भी सफाई के लिए प्रेरित किया।

कैडेटों ने सड़क किनारे पर यात्रियों व नगरवासियों द्वारा फेंके गए कूडे को उठाकर डस्टबिन में डाला। साथ ही कैडेटों ने जागरुकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।

वीवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और अभियान से समाज के सभी वर्गो को जुड़ने का आहवान किया। इस मौके पर रजनीश कुमार, विजय कुमार, मनोज शर्मा, प्रमोद कुमार, अर्जुनराम, राजनाथ सिंह, अमरपाल सिंह, संदीप मित्तल, विनोद कुमार, राजीव कुमार, मनु कर्णवाल, शाहिद, शशिकांत, श्रवण, सुशील कुमार, धीरज कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

57 4

उधर, आरके इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया। यहां प्रधानाचार्य लोकंद्र कुमार ने बताया पूरे भारत में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता भारत मिशन के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी एनसीसी कैडेट्स को अपनी सहभागिता करनी चाहिए। इस मौके पर डा. रवि खन्ना, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, मसबवीर अली, निखिल कुमार, नवाब सिंह, नरेशपाल, डा. सुशील तोमर, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

स्वच्छ वातावरण में नहीं आएंगी बीमारियां

श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली में एनसीसी इंचार्ज अश्वनी कुमार तथा लक्ष्मी गर्ग के निर्देशन में एनसीसी छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को सफाई का महत्व समझाते हुए कहा कि हमे अपने शरीर के साथ अपने आस-पास के वातावरण की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए क्योकि आस-पास का वातावरण साफ और स्वच्छ होने से ही बीमारी के कीटाणु नहीं पनपेंगे और हम स्वस्थ रहेंगे।

इस मौके पर घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, शिव कुमार, रामनाथ, अरविंद जैन, घनश्याम वशिष्ठ, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, नीतू अग्रवाल, संजना गर्ग, सारिका गर्ग, सोनिया सिंघल, साकेत निर्वाल, राहुल सिंघल, फूल कुमार, अमित ऐरन, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा, गोपाल आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img