Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अंकुर को ऋषिकेश ले गई मौत खींचकर

  • परिवार में मचा कोहराम, भाई और साला ऋषिकेश रवाना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौकल सिस्टम कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अंकुर गोयल रविवार की सुबह ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते हुए तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए साथी युवक आगे बढ़ा तो वह भी डूबने लगा, जिसे आसपास खड़े लोगों ने पानी से बाहर खींचा। एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी है। अंकुर गोयल अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ यहां आए हुए थे। मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे मेरठ से आए दो लोग शिवपुरी में गंगा में नहा रहे थे।

अंकुर गोयल 40 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी पाया जा शारदा नगर वीर नगर मेरठ सिटी गंगा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान उनके साथ आया एक युवक अक्षय निवासी हमीरपुर हिमाचल जो गंगा किनारे खड़ा था, उन्होंने अंकुर को बचाने की कोशिश की मगर वह भी बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुर गोयल गंगा में रिटर्न टू सेंटर रैपिड तक बह चुका था उसके बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार अंकुर गोयल अपनी कंपनी के 35 अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को होटल ग्रैंड शिवा, शिवपुरी में रुके हुए थे। परिवार जनों को सूचित कर दिया है।

16 11

ब्रह्मपुरी के शारदा रोड पजाया निवासी अंकुर गोयल ने तीन दिन पहले ऋषिकेश के टुअर पर जाने से मना कर दिया था। वह सीधे हेड आॅफिस नोएडा निकल गए थे। वहां पर अचानक ऋषिकेश जाने वाले दल में शामिल होने का प्रोग्राम बन गया। उन्होंने घर पर पत्नी शिप्रा को ऋषिकेश टुअर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जाना नहीं चाहता था, लेकिन जाना पड़ रहा है। यह वाक्या शुक्रवार का है और रविवार को वो मनहूस खबर मिली जिसकी किसी उम्मीद तक नहीं की थी। यह खबर भी घर वालों को सोशल मीडिया से मिली। कंपनी की ओर से कोई कॉल नहीं आया।

अंकुर गोयल नौकल सिस्टम कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अंकुर गोयल के तौर पर काम कर रहे थे। रविवार सुबह ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते हुए तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के लिए साथी युवक आगे बढ़ा तो वह भी डूबने लगा, जिसे आसपास खड़े लोगों ने पानी से बाहर खींचा। एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी है। अंकुर गोयल अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ यहां आए हुए थे। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:00 बजे मेरठ से आए दो लोग शिवपुरी में गंगा में नहा रहे थे।

अंकुर गोयल 40 वर्ष पुत्र सुभाष चंद्र निवासी 504 ब्रह्मपुरी पजाया शारदा नगर वीरनगर मेरठ सिटी गंगा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान उनके साथ आया एक युवक अक्षय निवासी हमीरपुर हिमाचल जो गंगा किनारे खड़ा था उन्होंने अंकुर को बचाने की कोशिश की मगर वह भी बहने लगा। जिसे वहां खड़े अन्य लोगों ने किसी तरह से नदी से बाहर निकाल। अंकुर गोयल रिटर्न टू सेंटर रैपिड तक बह चुके थे, उसके बाद उनका पता नहीं चल पाया। वह शुक्रवार को होटल ग्रैंड शिवा, शिवपुरी में रुके हुए थे।

17 10

भाई अंकुर को सलामत ले आओ

अंकुर गोयल को लेकर आयी खबर के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिवार में अंकुर के अलावा पत्नी शिप्रा दो बच्चे बड़ी बेटी अप्सरा व बेटा पार्थ। इनके अलावा पिता सुभाष गोयल व माता राधा गोयल। यह दुखद खबर जब मिली तो उनका साला सचिन पजाया पहुंचा। भाई को देखकर शिप्रा रुआंसी होकर बोली कि कहीं से भी अंकुर को सलामत लेकर आओ। अंकुर के एक चचेरे भाई को साथ लेकर उनका साला सचिन भी ऋषिकेश के लिए रवान हो गया।

शिप्रा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। परिवार वाले उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों बच्चे अप्सरा व पार्थ मां की हालात देखकर परेशान हैं। दादी राधा उन्हें संभालने का प्रयास कर रही है। हालांकि जवान बेटे को लेकर आयी खबर के बाद उन पर क्या बीत रही है, तमाम कोशिशों के बाद यह छिप नहीं पा रहा था। वो बार-बार सुभाष गोयल की ओर देखतीं जैसे कह रही हों, मेरे लाल लाकर मुझे दे दो।

बंधी है उम्मीद

अंकुर को लेकर हालांकि जो खबर अब तक मिली है, उसके बाद उम्मीद का सूरज डूबता नजर आ रहा है, लेकिन शिप्रा और उसके दोनों बच्चों को उम्मीद है कि ईश्वर इतना निर्दयी हो सकता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img