Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की मौत, मकान के दूसरे फ्लोर से गिरने की खबर से हड़कंप, जांच जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज रविवार की अल सुबह एक मकान की छत से पुलिसकर्मी की पत्नी गिर गई। महिला को गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल के डॉक्टर्स ने पुलिसकर्मी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

आनन फानन में सूचना मिलते ही सीओ सौरभ सिंंह और मुकामी थाना प्रभारी दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पूरी पुलिस टीम आवास पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान मृतक महिला के परिजन भी पहुंच गए।

बता दें कि मवाना सीओ पेशी में तैनात सिपाही सनी 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ अशोक विहार कॉलोनी में स्थित एक मकान में किराए पर दूसरे मंजिल पर रहता है।

बताया गया है कि रविवार की अल सुबह प्रियंका मकान की छत से अचानक गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल गई, महिला को अस्पताल में फौरन भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सौरभ सिंह व स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा साथ ही फोरेंसिक टीम पहले सीएचसी व उसके बाद अशोक विहार कॉलोनी में घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताए मानसिक रूप से बीमार थी मृतका

पुलिस के मुताबिक सरसावा-अंबाला रोड निवासी मृतका प्रियंका की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके दो बच्चे छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है। प्रियंका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img