Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

तपती गरमी में AC वालों हो जाओ सावधान!, कहीं धधकता आग का गोला न बन जाए, करते रहें यह समाधान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। विगत कुछ दिनों से गरमी ऐसी पड़ रही है कि लगता है कि हर समय ठंडी हवा में बैठे रहा जाए। जिन लोगों के घरों में पंखा है, वह तो उसी से काम चला रहे हैं। लेकिन, जिनके घर में कूलर है, वह भी गर्मी से परेशान हैं। कूलर छोड़िए तापमान इतना ज्यादा होता जा रहा है कि एसी ने भी तौबा बोल दिया है।

जी हां, भारत के ज्यादातर हिस्सों में बहुत खतरनाक गर्मी पड़ रही है, और ऐसे में बहुत से लोग ये शिकायत कर रहे हैं कि उनके एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कई लोग इस बात से परेशान हैं कि उनका एयर कंडिशनर बहुत तेजी से ट्रिप हो रहा है, और कंप्रेसर उठ ही नहीं पा रहा है। स्प्लिट हो या विंडो, जब तक एसी का कंप्रेसर ऑन नहीं होगा तब तक ठंडी हवा नहीं आएगी।

दिल्ली के एक लोकल AC टेक्नीशियन ने बताया कि ऐसा तेज गर्मी के कारण हो रहा है। तामपान के 45 डिग्री पार होने के बाद एसी को ठंडक देने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, और ये तेजी से गर्म हो जाता है। जिसकी वजह से ये बार-बार ट्रिप हो जाता है, और कंप्रेसर चालू नहीं हो पाता है।

इतनी गर्मी में एसी के बिना तो नहीं रहा जा सकता है, लेकिन टेक्नीशियन का कहना है कि एसी चलाने के दौरान इसे बीच-बीच में 7 से 9 मिनट के लिए बंद करते रहना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आग लगने का खतरा भी रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी में कंप्रेसर भी तेजी से गर्म होता है और अगर इसे बिना बंद किए लंबे समय तक चलाते रहा जाए तो ओवरहीट होकर इसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आपके पास स्प्लिट एसी है और उसके आउटडोर यूनिट पर डायरेक्ट धूप पड़ती है तो इसके वजह से भी कंप्रेसर ठंडा नहीं कर पाता है। तो आपको करना ये होगा कि इसके आउटडोर यूनिट पर शेड लगा दीजिए। बताया गया है कि ऐसा करने से एसी कंप्रेसर पर 5-6 डिग्री तक कम असर पड़ता है।

एसी टेक्नीशियन ने ये भी बताया कि अगर गर्मी के कारण बार-बार एसी बंद हो रहा है तो एक आसान काम ये किया जा सकता है कि उसके पीछे की तरफ एक दो मग पानी डाल दिया जाए। अगर आपके पास विंडो एसी है तो पीछे जो कॉयल होती है, उस पर पानी डाला जा सकता है। नहीं तो अगर कमरे में स्प्लिट एसी है और उसका आउटडोर यूनिट छत पर रखा है तो इसके पंखे के पीछे दिए कॉयल पर पानी डाला जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img