Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

भीषण गर्मी में लोग बेहाल, अस्पतालों में हजारों भर्ती

  • जिला अस्पताल में मरीजों से दो वार्ड फुल, प्राइवेट चिकित्सकों के पास मरीजों की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आसमान से बरसती आग और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। ऐसे में हजारों लोग बीमार हो रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर नर्सिंग होमों में सैकड़ों मरीज भर्ती हैं। प्राइवेट चिकित्सको के यहां मरीजों की भीड़ लग रही है। बुधवार को सुबह से ही आसमान ने आग बरसानी शुरू कर दी थी। इसके साथ लू से लोग बिलबिला गए। खून जला देने वाली गर्मी ने लोगों की सेहत बिगाड़ डाली।

जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब दो हजार मरीज विभिन्न बीमारियों के पहुंचे। इनमें करीब 425 मरीज उल्टी दस्त, बदहजमी, गैस, सिरदर्द, चक्कर, शरीर में कमजोरी, त्वचा रोग, आंखों में जलन और पानी की कमी के आए। इनमें करीब 22 मरीजों को भर्ती किया गया। इनके अलावा इमरजेंसी वार्ड में दोपहर से लेकर देर रात तक मरीजों की भीड़ उमड़ी। करीब 25 मरीजों का इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।

मरीजों के चलते इमरजेंसी वार्ड और आइसोलेशन वार्ड दोनों के बैड फुल हो गए। कई मरीजों को मेल वार्ड और बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल में सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी विभाग में हर कक्ष के आगे मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें नजर आर्इं। लोगों को पर्ची बनवाने से लेकर डाक्टर को दिखाने और दवाई लेने के लिए खासा इंतजार करना पड़ा।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं: डा. सुदेश

जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुदेश कुमारी का कहना है कि आजकल भीषण गर्मी बड़ी संख्या में लोग बीमार कर रही है। आज जिला अस्पताल की ओपीडी में गैस, बदहजमी, उल्टी दस्त, बुखार, सिरदर्द, चक्कर आदि बीमारियों के करीब सवा चार सौ मरीज आए। इनमें 22 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे करीब 25 अन्य मरीजों को भर्ती किया गया। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी, शिकंजी, जूस, ओआरएस और ग्लूकोस आदि पीने की सलाह दी।

नर्सिंग होमों में बड़ी संख्या में भर्ती हो रहे मरीज: डा. तनुराज

वरिष्ठ परामर्शदाता फिजीशियन डा. तनुराज सिरोही का कहना है कि आजकल भीषण गर्मी के साथ लू भी चल रही है। ऐसे में लोगों को दोपहर में घरों में रहने की जरूरत है। जो लोग धू में काम कर रहे हैं, वे बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। नर्सिंग होमों में बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को तरल पदार्थ पीने, पूरी आस्तीन के कपड़े, सिर ढककर घर से बाहर निकलने, ताजा व हल्का भोजन लेने की सलाह दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img