Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

भोलाझाल नहाने गए कनाडा निवासी के पासपोर्ट समेत लाखों की चोरी

  • कार का शीशा तोड़कर पासपोर्ट, लेपटॉप, मोबाइल और लाखों के डालर चोरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जानीखुर्द थाने के भोलाझाल नहर में नहाने गए कनाडा निवासी एक शख्स की कार का शीशा तोड़कर उसका पासपोर्ट, महंगा लेपटॉप व कीमती मोबाइल तथा लाखों डालर चोरी कर लिए। मिली जानकारी के अनुसार हरिओम तिवारी कनाडा में रहते हैं। इन दिनों वह मेरठ में रिश्तेदारों के यहां आए हुए हैं। रविवार दोपहर को कुछ दोस्तों के साथ वह मेरठ से भोलाझाल गंगनहर में नहाने गए थे। नहर में नहाने जाने से पहले हरिओम तिवारी व उनके दोस्तों ने सोने की तीन चेन, एक लेपटॉप व पासपोर्ट तथा करीब ढाई लाख कीमत का कीमती मोबाइल फोन कार में ही छोड़ दिया।

गर्मी के मौसम के चलते हरिओम व उनके दोस्त काफी देर तक गंगनहर में नहाते रहे, लेकिन जब वे लौटकर कार के पास आए तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उनकी कार का शीशा तोड़कर किसी ने सोने की पासपोट, लेपटॉप, सोने की चैन व लाखों बताए जा रहे डालर चोरी कर लिए। हरिओम तिवारी ने चोरी की सूचना जानी पुलिस को दी। जानी पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि भोला सतवाई के रहने वाले दो युवकों को कार के पास देखा गया है। पड़ताल करते-करते पुलिस भोला सतवाई के नरेश पुत्र गुलाब के यहां पहुंच गयी।

नरेश के यहां से ही पता चला कि नरेश के दोनों पत्रों तथा उनके दोस्तों ने कनाडा के रहने वाले हरिओम तिवारी की गाड़ी का शीशा काटकर सारा सामान चोरी किया है। यह भी जानकारी मिली है कि सामान में से काफी कुछ बरामद कर लिया गया है, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिल सका है। पूछताछ में गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वालों ने बताया कि उन्होंने पासपोर्ट गांव के मंदिर में फेंक दिया था। पुलिस ने पुजारी से कहकर मंदिर खुलवाया, लेकिन पूरा मंदिर खंगालने के बाद भी हरिओम तिवारी का पासपोर्ट नहीं मिल सका।

ये भी पता चला कि थाना पुलिस मामले को दबाए हुए बैठी है। लिखा पढ़ी से परहेज बरता जा रहा है, लेकिन जानकारों का यह भी कहना है कि यदि पासपोर्ट नहीं रिकवर हुआ तो पुलिस को लिखा पढ़ी तो करनी ही होगी। क्योंकि नया पासपोर्ट तब तक नहीं बन सकता, जब तक कि पुराने पासपोर्ट चोरी या खोने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर लेती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img