Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

स्ट्रांग रूम से काउंटिंग हॉल तक की जाएगी सीसीटीवी से निगरानी

  • त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी सातों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं की ओर से दिए गए फैसले के सार्वजनिक होने की घड़ी आ गई है। आज सुबह आठ बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना का काम शुरू कराया जाएगा। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन में मतगणना स्थल पर गर्मी को देखते हुए हीटवेव से बचाव के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। मेरठ के मतगणना केन्द्र पर सातों विधानसभा क्षेत्र में डाले गए अनुमानित करीब 14 लाख 75 हजार वोटों की गणना की जाएगी।

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतगणना स्थल पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। सभी मतगणना स्थलों की सुरक्षा त्रिस्तरीय सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। प्रथम स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि पर होगी, जहां क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात रहेगा। द्वितीय स्तर की सुरक्षा मतगणना स्थल के गेट पर होगी, जहां राज्य पुलिस बल तैनात रहेगी। तृतीय स्तर की सुरक्षा मतगणना हाल के लिए सीआरपीएफ के हवाले होगी। निर्वाचन कार्यालय और अधिकारियों के स्तर से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना स्थल पर हर एंगल को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इन्हीं कैमरों के माध्यम से मुख्यालय स्तर पर भी मतगणना की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा सकेगी। मसलन सरधना विधानसभा की काउंटिंग के लिए स्ट्रांग रूम से काउंटिंग हाल तक सात कैमरे लगाए गए हैं। जिनमें स्ट्रांग रूम से गैलरी, सिलिंग, टेबिल आदि हर स्पॉट को कवर किया गया है। इसी प्रकार सातों विधानसभाओं के लिए पर्याप्त संख्या में कैमरों के जरिये नजर रखी जाएगी। प्रत्याशी, उनके एजेंट, मतगणना कार्मिकों और अन्य कर्मचारियों के लिए साफ और ठंडे पानी की व्यवस्था होगी।

हीटवेव और भीषण गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में ओआरएस/मेडिकल किट और मेडिकल टीम भी मतगणना स्थल पर तैनात रहेगी। मीडिया सेंटर समेत मतगणना परिसर में पेयजल, पंखे, कूलर आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मेरठ कैंट में 20 और मेरठ दक्षिण में 18 टेबल लगाई जाएंगी। जबकि बाकी पांचों विधानसभा क्षेत्र हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण की गणना के लिए 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है।

कैंट के 439 और दक्षिण के 488 बूथों की होगी गणना

जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र में 1170 मतदान केन्द्रों पर बनाए गए 2758 बूथों पर वोट डाले गए। जिनमें सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में 371 बूथ, सरधना विधानसभा क्षेत्र में 373 बूथ, हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र 369 बूथ, किठौर विधानसभा क्षेत्र में 395 बूथ, मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में 439 बूथ, मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में 323 बूथ, मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 488 बूथ पर वोट डाले गए हैं।

प्रतिशत के आधार पर मेरठ जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्र के 26 लाख 72 हजार 68 वोटरों में से 58.94 प्रतिशत यानि अनुमानित 15 लाख 74 हजार 900 वोट डाले गए हैं। मेरठ कैंट और दक्षिण में 400 से अधिक बूथ होने के कारण यहां की मतगणना के लिए क्रमश: 20 और 18 टेबिल लगाई गई हैं। जबकि शेष पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबिल लगाकर मतगणना कराई जाएगी।

मतगणना केंद्र का डीएम ने निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सोमवार को मतगणना केन्द्र सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रमुख राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक साथ 432 कार्मिक करेंगे मतगणना

आज सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए एक साथ 432 कार्मिक लगाए जाएंगे। इनमें मेरठ कैंट के लिए 20 टेबिल पर 80, मेरठ दक्षिण के लिए 18 टेबिल पर 72, किठौर, शहर, हस्तिनापुर, सरधना और सिवाल खास विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14-14 टेबिल पर 280 कार्मिक मतगणना का कार्य करेंगे। इनमें प्रत्येक टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कुल चार मतगणना कार्मिक रहेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षकगण को टेबिलवार मतगणना परिणाम की सूचना उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रत्येक टेबिल पर एक-एक माइक्रो आॅब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इनके अलावा मतगणना के लिए चक्रवार सूचना एआरओ टेबिल से प्राप्त कर आरओ टेबिल पर लाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अधिकारीगण की तैनाती की गई है।

संगीनों के साए में मतगणना स्थल कडेÞ सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम

मोदीपुरम स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व हंगामे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। मौके पर खुद एसएसपी सरीखे जिले के बड़े पुलिस अफसर तैनात रहेंगे। एसएसपी के अलावा मेरठ पुलिस का पूरा अमला मतगणना स्थल पर नजर आएगा। मंगलवार सुबह से मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मतगणना शुरू हो जाएगी।

इसके लिए सुरक्षा के नजरिये से जो भी तैयारी की जानी थी वो पूरी कर ली गयी हैं। वहां सुरक्षा बंदोबस्त में लगाया गया फोर्स रात को ही पहुंच गया है और ड्यूटी संभाल ली है। जनपद में सात विधानसभा चार लोकसभा सीटों के अंतर्गत आती है। मेरठ लोकसभा सीट में मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण के अलावा हापुड़ विधानसभा आती है। सिवालखास विधानसभा बागपत लोकसभा सीट में, सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट में और सुरक्षित हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा सीट में आती है। सभी सातों विधानसभाओं की मतगणना कृषि विवि मोदीपुरम में ही कराई जाएगी। इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मतगणना डयूटी के लिए 1500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। मतगणना स्थल पुलिस के कडे सुरक्षा घेरे में रहेगा। 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स की दो-दो कंपनी तैनात रहेंगी। प्रवेश द्वार से 100 मीटर की दूरी पर किसी को भी खड़े नहीं होने दिया जाएगा। पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस हैं। चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। मोबाइल भीतर ले जाना प्रतिबंधित है। मीडिया के लिए अलग गैलरी बनाई गई है। मतगणना स्थल पर सभी थाना प्रभारी, 10 सीओ, तीन एडिशनल एसपी, एक हजार पुलिसकर्मी, 200 दारोगा, दो कंपनी पीएसी और दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img