Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

चाय की चुस्कियों पर दिनभर रहीं चर्चाएं और कयासों का दौर

  • मेरठ सीट पर एकतरफा मतदान के किये दावे
  • कैंट क्षेत्र में सूपड़ा साफ होने की भी बातें होती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। बस आज की रात कयामत की है, और कल मंगलवार को सुबह सवेरे से ही नतीजे और रूझान आने शुरू हो जायेंगे। लेकिन मेरठ में चाय की दुकानों पर लोग मेरठ के साथ-साथ पूरे देश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते रहे। हालांकि जिस तरह से मेरठ लोकसभा सीट पर लोग एकतरफा मतदान की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन साथ ही कैंट क्षेत्र में सूपड़ा साफ होने की बात को भी नजर अंदाज नहीं किया गया। बस अब तो 12 घंटे बाद तय हो जायेगा कि किसके सिर जनता ने ताज और किसको बैक टू पवेलियन किया है।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। मेरठ में जहां भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार लगातार जीत हासिल करने वाले राजेन्द्र अग्रवाल का टिकट काटकर रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरूण गोविल को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के तहत इस सीट पर इंडिया गठबंधन की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को समर्थन दिया था। जबकि बहुजन समाज पार्टी से देवव्रत कुमार त्यागी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इन तीन प्रमुख पार्टी प्रत्याशियों के अलावा पांच और प्रत्याशी भी मैदान में थे।

अब बात करें 2019 के चुनावों की तो उसमें भाजपा के राजेन्द्र अग्रवाल को महज 4729 वोटों से ही जीत हासिल हुई थी। उन्होंने बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी को हराकर जीत हासिल की थी। आज चुनावी नतीजे सुबह से ही आने शुरू हो जायेंगे, लेकिन जनवाणी टीम ने आज जब चाय के स्टॉलों पर जगह जगह जायजा लिया तो सभी जगह मेरठ के साथ-साथ पूरे देश भर में हुए चुनावों पर ही चर्चा हो रही थी। मेरठ कालेज के पास कुटिया पर मेरठ सीट की ही चर्चा हो रही थी।

यहां चाय पी रहे बाऊंड्री रोड निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर अनिकेत सिंह दावा कर रहे हैं कि मेरठ सीट पर तो एकतरफा सुनीता वर्मा को जीत मिल रही है। यहीं पर मानसरोवर कालोनी के सुबोध शर्मा उनकी बात काटते हुए कहते हैं कि इस बार भी मेरठ सीट पर भाजपा का ही परचम लहरायेगा। उनकी नोकझोंक का यहीं चाय की चुस्कियां ले रहे दूसरे लोग भी आनन्द ले रहे थे।

घंटाघर कोटला पर यामीन चाय वाले के यहां भी आम दिनों की तुलना में शाम को काफी भीड़ भाड़ थी। यहां चाय पीने वाले ज्यादातर मुस्लिम ही थे। मुस्लिमों के साथ दलितों ने तो इस बार एकतरफा इंडिया गठबंधन को वोटिंग की है। शाहपीर गेट पर चाय-वाय स्टॉल पर भी खुलकर जीत हार पर बहस हो रही थी। हापुड़ अड्डे पर बसरू चाय वाले के यहां मिलीजुली सरकार पर चर्चा हो रही थी। यहां मेरठ के साथ-साथ पूरे देश के सियासी हालातों पर चर्चा हो रही थी। यहां चाय पी रहे गोला कुंआ के मैराजुद्दीन अंसारी दावा कर रहे थे कि इस बार मेरठ सीट पर जैसी वोटिंग हुई है।

उसमें एकतरफा सुनीता वर्मा एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतेंगी। यहीं पर चाय पी रहे नीचा सद्दीक नगर के ताज उद्दीन कह रहे थे कि कैंट से सुनीता को एक भी वोट नहीं मिली है। वह अरूण गोविल की जीत के दावे कर रहे थे। उनकी बहस में हापुड़ अड्डे के तहसीम अंसारी भी जुड़े और दावा करने लगे कि ईवीएम में खुलकर गड़बड़ी की गई है। इसलिए जोड़-तोड़ करके भाजपा फिर से सरकार बना लेगी। लेकिन उनकी बात को हापुड़ अड्डे पर ही छतरी बेचने वाले सुरेन्द्र काटते हुए कहते हैं कि मेरठ में भाजपा गड़बड़ी नहीं कर सकती। क्योंकि गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने अपनी पूरी टीम ईवीएम सेंटर पर लगा रखी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img