Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

सलमान, शारिक गिरोह में गैंगवार, हत्या

  • दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे, बच्चों को लेकर स्विमिंग पूल में पहुंचा था नहाने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शातिर सलमान व शारिक गैंग में गैंगवार छिड़ गयी है। शारिक गैंग के शूटरों ने सलमान गिरोह के बताए जा रहे एक शख्स जिस पर पहले से कई मुकदमें दर्ज हैं, की मंगलवार की रात को लोहिया नगर के जुर्रान फाटक के समीप एक स्विमिंग पूल में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने बच्चों के साथ स्कूटी से स्विमिंग पूल पर नहाने पहुंचा था। हत्या की यह वारदात सीसीटीव में कैद हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार नौचंदी थाना के जैदीफार्म निवासी अरशद पुत्र अमीर रात को अपने तीन बच्चों उमर फारुख, फुलसुम व आयत को स्कूटी से लेकर नूरनगर स्थित स्विमिंग पूल पर नहाने पहुंचा था। उसके तीनों बच्चे नहा रहे थे। अरशद पूल से बाहर खड़ा था। बताया जाता है कि उसी दौरान पांच हमलावर वहां पहुंचे जिनको शारिक गिरोह का शूटर बताया जा रहा है। उन्होंने अरशद को घेर लिया। उसने वहां से भागने का भी प्रयास किया,

लेकिन हमलावारों ने उसे कोई मौका नहीं दिया और सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अरशद फर्श पर गिर गया। हत्या की वारदात अंजाम देकर शूटर वहां से फरार हो गए। पूरी घटना पूल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है। इसके अलावा मृतक के बेटे आयत ने भी अपने पिता का कत्ल होते हुए देखा है। हत्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुरानी रंजिश में ऐलानिया कत्ल

हत्या पुरानी के चलते ही अरशद का ऐलानिया कत्ल किया गया है। आरोप है कि जिन्होंने हत्या की है उन्होंने चार दिन पहले हत्या का ऐलान कर दिया था। बताया जाता है कि जिन्होंने हत्या की है उनमें शामिल बताए जा रहे बिलाल पुत्र इमरान के भाई दाऊद को मृतक अरशद ने कुछ दिन पहले दुकान में बंद करके मारा था जिससे बिलाल रंजिश रखता था। इसी रंजिश को लेकर बिलाल ने मंगलवार रात जुर्रानपुर फाटक के पास मौजूद स्विमिंग पूल में अरशद के गोली मारकर अरशद को मौत के घाट उतार दिया अरशद कपड़े का काम करता था अरशद की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम बज गया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बिलाल की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के पिता अमीर अहमद ने हत्या की तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img