Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

हत्या में वांछित विनय त्यागी दिल्ली से गिरफ्तार

  • शातिर प्रवीण शर्मा के अपहरण और हत्या मामले में था वांछित
  • सर्विलांस टीम व ब्रह्मपुरी पुलिस ने दिल्ली कृष्णा नगर में दबिश देकर उठाया
  • गिरफ्तारी की सूचना पर थाना ब्रह्मपुरी पहुंचीं मां, पत्नी और बेटा, लगाया जबरन फंसाने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शारदा रोड इलाके के मर्डर में शामिल रहे बताए गए प्रवीण शर्मा के अपहरण व सूरी नाम के शख्स की हत्या मामले में वांछित विनय त्यागी को सर्विलांस टीम और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। रात भर उससे थाने में पूछताछ की जाती रही। वहीं, दूसरी ओर गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद विनय की मां, पत्नी और बेटा भी थाना ब्रह्मपुरी पहुंच गए। बताया जाता है कि करीब एक दशक से ज्यादा अरसा पहले शारदा रोड डेयरी वाली गली में मर्डर किया गया है कि मर्डर की घटना में प्रवीण शर्मा व उसका साथी सूरी नाम का कोई शख्स शामिल रहा बताया जाता है। बाद में प्रवीण शर्मा अचानक गायब हो गया।

उसके साथ सूरी नाम के शख्स के भी गुम होने की बात कही जा रही है। प्रवीण शर्मा व दूसरे शख्स की गुमशुदगी व हत्या का मुकदमा साल 2021 में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने दर्ज किया था और वह मुकदमा विनय त्यागी के खिलाफ लिखा गया था। बताया गया है साल 2016 में देहरादून पुलिस ने विनय त्यागी को गिरफ्तार किया था। थाना ब्रह्मपुरी में मौजूद विनय के परिजनों की मानें तो देहरादून पुलिस ने पूछताछ में विनय त्यागी द्वारा प्रवीण शर्मा का अपहरण व हत्या कर उसकी लाश को मुरादनगर नहर में ठिकाने लगाने देने की बात कही थी। बाद में देहरादून पुलिस ने विनय का चालान कर उसे जेल भेज दिया। करीब तीन माह बाद विनय त्यागी जमानत पर रिहा हो गया था, तब वह अंडर ग्राउंड था।

वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने देहरादून पुलिस को पूछताछ में जो प्रवीण शर्मा निवासी ब्रहमपुरी की हत्या की बात बतायी थी उस मामले में थाना पुलिस ने जो मुकदमा 2016 में दर्ज किया था उसमें सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस टीम व ब्रह्मपुरी पुलिस को विनय के कृष्णा नगर दिल्ली में होने की सूचना मिली। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दबिश देकर वहां से विनय को उठा लिया। यहां लेकर उससे पूछताछ की गयी। हालांकि पूछताछ का ब्योरा पुलिस ने नहीं दिया है। माना जा रहा है कि प्रवीण शर्मा की हत्या मामले में उसका चालान कर जेल भेजा जाएगा।

उल्लेनीय है कि ब्रह्मपुरी के शारदा रोड डेयरी वाली गली में जिस मर्डर में शामिल रहे बताए जा रहे प्रवीण शर्मा और बाद में उसके अपहरण व हत्या के तार विनय त्यागी से जुडेÞ बताया जा रहा है उस मर्डर की गूंज तब प्रदेश भर में सुनाई दी थी। वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि हत्या के मामले में वांछित शातिर विनय त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने हत्या की बात स्वीकार की है।

डेढ़ करोड़ और हथियार के लिए की थी प्रवीण की हत्या

थाना ब्रह्मपुरी में विनय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रवीण खुद एक बड़ा अपराधी था। शारदा रोड पर दो सगे भाइयों की हत्या में वह शामिल था। बकौल पुलिस विनय ने बताया कि उसकी डेढ़ करोड़ की रकम और हथियार प्रवीण के पास थे जिनको लेकर उसने अमानत में ख्यानत कर दी थी। इस बात को लेकर उसकी प्रवीण से कुछ कहासुनी भी हो गयी थी, जिसके चलते उसने अपहरण कर मर्डर कर दिया था।

पुलिस ने बचने को जा छिपा था दुबई में

विनय त्यागी को पता चला गया था कि उसके खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी में प्रवीण शर्मा व सूरी की हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस से अपनी जान बचाने के लिए वह लंबे अरसे तक दुबई में छिपा रहा। जब उसकी रकम खत्म होने लगी तो वह इंडिया लौट आया। लौटने के बाद उसने दिल्ली के कृष्णा नगर व गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में अपना ठिकाना बनाया। इन दिनों वे वह दिल्ली के कृष्णा नगर वाले फ्लैट में रह रहा था जहां से गिरफ्तार किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img