Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

कैंटर पलटा, कैबिन में फंसे चालक की मौत

  • बामुश्किल बाहर निकाला जा सका, उस दौरान अचानक कैंटर में आग लग गयी और कैंटर धू-धूकर जल उठा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार की तड़के करीब चार बजे इंचौली थाना के गांव फिटकरी के समीप मवाना रोड पर कैंटर से टकराने के बाद पलटे कैंटर की कैबिन में फंसकर चालक की मौत हो गइ। उसको बामुश्किल बाहर निकाला जा सका। उस दौरान अचानक कैंटर में आग लग गयी और कैंटर धू-धूकर जल उठा। इसमें सीएनजी किट लगी हुई थी। माना जा रहा है कि तकनीकि कारणों से सीएनजी किट में आ लग गयी। देर रात शाहदरा दिल्ली से बिहार निवासी श्याम सुंदर कैंटर में स्क्रैप का गत्ता लाद कर चला था।

सुबह करीब चार बजे वह मेरठ जा लगा। उसको इंचौली थाना क्षेत्र के गांव इंचौली स्थित एक मिल में यह गत्ता पहुंचाना था। सड़क की दूसरी साइड पर पहुंचने के लिए जब श्याम सुंदर ने कैंटर को दूसरी ओर मोड़ना चाहता तो उसी दौरान उसकी गाड़ी सामने चल रही कैंटर से टकराकर पलट गयी। पुलिस का मानना है कि संभवत चालक नींद में था और उसको दोनों गाड़ियों के बीच के गैप का अनुमान नहीं हो सका, जिसकी वजह से गत्ते से लदा कैंटर हाइवे पर पलट गया।

राह से गुजर रहे चालकों ने डायल 112 पर सूचना दी तो इंचौली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जिस वक्त पुलिस मौके पर पहुंची उस वक्त चालक का शव कैबिन के अंदर फंसा हुआ था। उसको गंभीर चोटें आयी थीं। उसका शव मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तभी अचानक इस कैंटर में आग लग गयी। हालांकि मौके पर पहुंची दमकल ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया।

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की आशंका

मेरठ: एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। गाजियाबाद निवासी सुंदर जीनवाल ने बेटी सिमरन की शादी गत 18 फरवरी को जागृति विहार निवासी सूरज पुत्र सतपाल से लोनी में की थी। सोमवार को सिमरन का शव ससुराल में फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग 30 लाख रुपये और फार्च्यूनर गाड़ी की मांग कर रहे थे। इसको लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी।

पीड़ित पिता ने बताया कि शादी से पहले सगाई में ही सोने-चांदी के जेवरों व हीरे की अंगूठी समेत करीब 20 रुपये खर्च किए थे। जबकि शादी में भी 50 लाख रुपये खर्च किए गए थे। जिसमें 20 तोला सोना और एक किलो चांदी, एक ब्रेजा कार व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। बेटी आईएएस बनना चाहती थी तो पिता ने उसकी किताबों के लिए हाल ही में एक लाख रुपये नकद दिए थे, लेकिन दहेज लोभियों का इतने से भी दिल नहीं भरा और उससे दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सिमरन को मारा-पीटा जाता था।

सोमवार को सिमरन का शव उसकी ससुराल में फांसी पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बेटी का शव देखा तो वह फफक-फफक कर रो पड़े। मृतका के पिता की ओर से मेडिकल थाने पर पति सूरज, ससुर सतपाल, सास सुनिता, जेठ सागर व जेठानी प्रिया के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की तहरीर दी। जिसके बाद पुलिसे पांचों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...

CNG Price: कांग्रेस ने CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सीएनजी की कीमतों में पिछले...
spot_imgspot_img