Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

एक सप्ताह के बाद लगने लगेगा नौचंदी मेला

  • दुकानों के आवंटन और लाइट आदि के ठेके 12 जून को छूटने के बाद हो सकता है मेले का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी मेले की तैयारियों के क्रम में टेंडर छोड़ने के बाद मेला क्षेत्र में इंटरलॉकिंग और रंगाई-पुताई का काम तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मेले की दुकानों का आवंटन शुरू होने और 12 जून को लाइट आदि के ठेके छोड़े जाने के बाद कभी भी नौचंदी मेले का विधिवत शुभारंभ कराया जा सकता है। प्रांतीयकृत घोषित किए गए ऐतिहासिक नौचंदी मेले के आयोजन में जिला प्रशासन की भूमिका काफी बढ़ गई है,

हालांकि टर्न के हिसाब से इस बार जिला पंचायत के माध्यम से मेले का आयोजन कराया जाने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से समिति और उपसमिति पूर्व में ही घोषित की जा चुकी है। इस बीच मेला क्षेत्र में इंटरलॉकिंग, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई के काम का ठेका बीती छह जून को छोड़े जाने के बाद मौके पर काम काफी तेजी के साथ कराया जा रहा है।

इस संवाददाता ने सोमवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पाया कि रास्तों को बनाने, मिट्टी डलवाने, खड़ंजे और टाइल्स बिछाने का काम कराया जा रहा है। मौके पर मिले श्रमिकों के अनुसार इसके साथ-साथ रंगाई-पुताई के काम की शुरुआत भी कराई जा रही है। वहीं, मंदिर परिसर में झूले लगाने वाले ठेकेदार पप्पू ने बताया कि उनकी ओर से मेला दर्शकों के मनोरंजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले दर्शकों के मनोरंजन के लिए लगाए गए हैं। इस बीच जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को मेले की लाइट आदि के ठेके छोड़े जाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। इसी के साथ मेले की दुकानों का आवंटन, दुकानों को तैयार करने, मेले में सजावट आदि का काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में मेला अपना स्वरूप लेता दिखाई देने लगेगा।

इस बीच पटेल मंडप में आने वाले कलाकारों और दर्शकों-श्रोताओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में एसी, कूलर, पंखे आदि लगाने, स्टेज पर एलईडी वाल लगाने, एलईडी लाइट तथा म्यूजिक सिस्टम लाइट सहित लगवाने, पटेल मंडप में कार्यक्रमों की डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा एवं ड्रोन कैमरा आदि के माध्यम से रिकॉर्डिंग कराने, मेला परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने की तैयारियां भी शुरू की जा रही है। मेला विधिवत रूप में शुरू होने के बारे में हालांकि अभी कोई अधिकारी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img