Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

घटिया सामग्री से बन रहा डिवाइडर, मानकों का हो रहा उल्लंघन ?

  • डिवाइडर निर्माण की एक-एक ईंट में भ्रष्टाचार की बू
  • पुराना शुगर मिल चौक से मानकमऊ पुलिया तक बन रहा डिवाइडर
  • पुराना डिवाइडर तोड़ा नहीं, नया बनाना शुरू, सरिया, सीमेंट सब मानक के विरुद्ध

जनवाणी संवादाता |

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी का दर्जा पा चुके सहारनपुर में नगर निगम की ओर से जो भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा। पार्कों में टाइल्स लगाने का काम हो, सड़क हो या नाला निर्माण। सभी में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

जैन कालेज रोड पर हुए नाला निर्माण में घटिया सामग्री का अंधाधुंध प्रयोग किया गया। इसी तरह अब शहर में कई और जगहों पर हो रहे निर्माण में ठेकेदार विभागीय अफसरों की शह पर बटज को ठिकाने लगा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी को भारी-भरकम बजट मिला है। लेकिन, इन दिनों इसकी बंदरबाट चल रही है। शहर को चमकदार, साफ-सुथरा, अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित रूप देने के लिए सरकार से मिले रुपयों का दुरुपयोग जारी है। आम लोगों के इलाके की बात छोड़िये वीआईपी मार्ग पर किये जा रहे निर्माण में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है।

सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग पर बनाये जा रहे डिवाइडर निर्माण में अनिमितता बरती जा रही है। बता दें कि नगर निगम द्वारा सर्किट हाउस जाने वाले मार्ग पुराना शुगर मिल चौक से मानकमऊ पुलिया तक डिवाइडर बनाने का ठेका दिया गया।

सपा सरकार में इसी स्थान पर पहले ही डिवाइडर बनाया गया।अब एक बार फिर उसी स्थान पर डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है। डिवाइडर निर्माण कार्य में नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है।बिना पुराना डिवाइडर तोड़े ही उसके ऊपर नया निर्माण कार्य किया जा रहा है।

यही नहीं मानक के विपरीत सरिया भी हल्का और कम साइज का डाले जाने की शिकायत की गई है। सर्किट हाउस जैसे वीआईपी मार्ग पर नियमों का उल्लंघन कर डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है। नियम के अनुसार नगर निगम के जेई को निर्माण कार्य के दौरान मौके पर मौजूद रहना चाहिए।

डिवाइडर बनाने के काम में ठेकेदार आगे किसी और को ठेका दे दिया है। निर्माण कार्य में हल्की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, इसकी नगर निगम में शिकायत भी की गई है।

बता दें कि शहर में जगह-जगह इस तरह के निर्माण किए जा रहे हैं और उनमें घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। जैसे-तैसे बिल पास कराने के बाद ठेकेदार अपनी और जेई की जेब गरम कर रहे हैं। इस संबंध मेें नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img