Home Uttar Pradesh News Baghpat दिल्ली जा रहे किसानों को बरनावा में पुलिस ने रोका, गुस्साये किसानों ने मार्ग किया जाम

दिल्ली जा रहे किसानों को बरनावा में पुलिस ने रोका, गुस्साये किसानों ने मार्ग किया जाम

0
दिल्ली जा रहे किसानों को बरनावा में पुलिस ने रोका, गुस्साये किसानों ने मार्ग किया जाम
बरनावा में बडौत मेरठ मार्ग पर जाम लगाकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओ व किसानों को शनिवार की रात्रि पुलिस ने बरनावा चौकी पर रोक लिया। इससे गुस्साए किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुये बडौत मेरठ मार्ग जाम कर दिया।

भाकियू के शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान व सचिव चौधरी अखलाख के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर भड़ल की तरफ से होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली बरनावा पहुंची तो पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह, एसएसआई मुनेंद्र सिंह मयफोर्स के साथ वहॉ पहुचें। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच तीखी झड़प हुई। बरनावा चौकी पर किसानों को रोके जाने की सूचना पर बिनौली से गगन धामा, जिवाना से आदित्य सौलंकी, दादरी से शिवनरायन सिंह, सिरसली, रंछाड आदि गांवों से किसान भी उनके समर्थन में बरनावा पहुचे।

गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए बडौत मेरठ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। करीब एक घण्टे बाद भाकियू नेता राजेंद्र सिंह ने रविवार को बरनावा पुलिस चौकी पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ पंचायत करने का निर्णय लिया इसके बाद समस्त किसान अपनी ट्रेक्टर ट्राली बरनावा छोड़कर वापस चले गए।

इस दौरान राजेंद्र सिंह, सरजीत, रामनरेश, भगतसिंह, राकेश, दिनेश, राममेहर, नरेन्द्र, संजीव, नवाब प्रधान, भारत, वीरेन्द्र चौहान, यासीन, धीरज, प्रदेश सचिव ओमपाल मालिक, प्रदेश सचिव भाकियू, शिवनारायण, नूर मोहम्मद, अशरफ अली, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।