Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

गर्मी का सितम: मेडिकल में लगीं मरीजों की कतारें

  • दो दिन बाद खुलीं मेडिकल की सभी ओपीडी
  • पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और फीस काउंटर पर उमड़ी भारी भीड़
  • गर्मी की वजह से हीट-स्ट्रोक के भी मरीज बढ़े
  • जनरल ओपीडी में नहीं थी पैर रखने की जगह

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भीषण गर्मी की वजह से लोग-हीट स्ट्रोक समेत उल्टी-दस्त व डी-हाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। मेडिकल में पर्चा बनवाने से लेकर दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। जबकि जनरल ओपीडी में एक ही दिन में करीब 500 मरीज पहुंचे। जिस वजह से यहां पैर रखने की जगह तक नहीं थी। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी खुली। जिनमें बड़ी संख्या में मरीज जांच कराने पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही पर्चा बनवाने वाले काउंटर पर मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। जबकि 10 बजे तक दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों के तीमारदार लाइन में लग चुके थे।

वहीं, अलग-अलग जांच कराने के लिए जमा होने वाली फीस के काउंटर पर भी मरीजों की भारी भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा मरीज जनरल ओपीडी में मौजूद रहे, यहां मरीजों की जांच करने वाले जेआर डाक्टर ने बताया साढ़े 12 बजे तक ही करीब 500 मरीज उनकी ओपीडी में आ चुके थे। इनमें ज्यादातर मरीज डीहाइड्रेशन व उल्टी-दस्त से ग्रसित थे। जबकि गर्मी की वजह से हीट-स्ट्रोक, चक्कर आना, आंखों में जलन व त्वचा में इन्फेक्शन की शिकायत वाले मरीजों की भी अच्छी-खासी संख्या है। वहीं, इमरजेंसी के येलो जोन में भी कोई बेड खाली नहीं था, हर बेड पर मरीज व उनके तीमारदार मौजूद थे।

भीषण गर्मी में सैकड़ों लोग बीमार, अस्पताल फुल

भीषण गर्मी में रोजाना सैकड़ों लोग बीमार हो रहे। जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब 45 मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, प्राइवेट चिकित्सकों की क्लीनिक पर भी मरीजों की भीड़ उमड़ी। शहर में पारा करीब 44 डिग्री के पास चल रहा है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल है। लू ने लोगों को बिलबिलाकर रख दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में लगभग 1800 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें करीब 400 मरीज उक्त रोगों से ग्रसित थे। इनमें करीब 20 मरीजों को भर्ती किया गया।

इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे करीब 25 मरीजों को भर्ती करके उपचार किया गया। मंगलवार को इमरजें वार्ड, आईसोलेशन वार्ड फुल हो गए। कुछ मरीजों को मेल वार्ड में और बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुदेश कुमारी का कहना है कि आजकल भीषण गर्मी हो रही है, ऐसे में रोजाना सैकड़ों लोग बीमार उल्टी, दस्त, गैस, चक्कर, शरीर में कमजोरी के जिला अस्पताल में आ रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड फुल हो गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img