Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

सड़क के गड्ढों ने ली महिला की जान

  • दौराला-लावड़ मार्ग पर गड्ढे बन रहे हादसों का सबब
  • अस्पताल में उपचार के दौरान बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: दौराला-मसूरी मार्ग पर बने गहरे गड्ढे आएदिन हादसे का सबब बनने लगे हैं। गड्ढों की चपेट में आकर दोपहिया वाहन चालक आएदिन घायल हो रहे हैं। सोमवार को रिश्तेदारी से ईद मिलकर लौट रहा एक बाइक सवार दंपति अझौता मोड़ के पास मार्ग में बने गड्ढे की चपेट में आ गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को मोदीपुरम के अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर उपचाराधीन महिला की देर रात मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

सिवाया निवासी ठेकेदार हमीद सोमवार को पत्नी 55 वर्षीय समीना के साथ मसूरी गांव स्थित बेटे की ससुराल में ईद मिलने के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान दौराला-मसूरी मार्ग पर अझौता मोड़ के पास मार्ग में बने गड्ढे के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने परिजनों को जानकारी देते हुए घायल पत्नी को मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात घायल महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और ईद की खुशियां मातम में बदल गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि मार्ग में बने गड्ढों के चलते महिला की मौत हो गई। मार्ग में दौराला से मसूरी तक कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हैं।

दुकान में युवक का शव मिलने से सनसनी

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित जिला पंचायत की एक दुकान में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मेला नौचंदी स्थल के समीप ही जिला पंचायत की दुकान है, जहां युवक का शव मिला है। इलाके के चौकीदार ने शव की शिनाख्त रिक्शा चालक के रूप में की है। किसी अज्ञात ने पुलिस को सूचना दी कि निर्माणाधीन दुकान में एक युवक बेसुध पड़ा है। सूचना पाकर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास करने लगी। मृतक के एक हाथ पर आरके लिखा था। कुछ लोगों ने बताया कि यह शख्स सुबह से ही दुकान के बाहर बैठा हुआ था। लोगों का लगा कि वह नशे में है।

इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद भी जब शिनाख्त नहीं हुई तो शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। तब तक शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल चुकी थी। करीब एक घंटे बाद ही सूरजकुंड स्थित चौधरी रिक्शा गैराज पर चौकीदारी का काम करने वाला रामबीर वहां पहुंचा और उसने मृतक का फोटो देखकर उसकी पहचान मोहल्ला पुरानी चुंगी अब्दुलपुरवा हरदोई निवासी राकेश के रूप में कर दी। उसने बताया कि यह शख्स रिक्शा चलाने का काम करता था। वह अविवाहित था।

पानी समझ कर पिया तेजाब, हालत नाजुक

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में तेजाब पीने से महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बिगड़ गयी। घटना से घर में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार, श्यामनगर में आसिफ का परिवार रहता है। दो दिन पहले आसिफ टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब लेकर आये। उस बोतल को पानी समझकर बच्चों ने फ्रिज में रख दिया।

बताया जाता है कि मंगलवार को आसिफ की पत्नी नगमा ने जल्दबाजी में पानी के चक्कर में उस तेजाब को पी लिया। तेजाब पीते ही नगमा की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों को जब पता चला कि नगमा ने टॉयलेट का तेजाब पी लिया है तो वह उसे उठाकर तुरन्त पास के अस्पताल ले आये। समय से अस्पताल पहुंचने के कारण चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला ने गलती से तेजाब पी लिया है। फिलहाल वह अस्पताल में ही रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img