Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: शूटिंग के दौरान ‘दीया और बाती फेम’ एक्ट्रेस को लगी चोट,इस कारण हुईं घायल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी कलाकार दीपिका सिंह को तो सब अच्छे से जानते होंगे। इनको लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान उनको चोट लग गई है। जिससे वह घायल हो गई है।

दरअसल, दीपिका सिंह अपने शो ‘मंगल लक्ष्मी’ के सेट पर घायल हो गई हैं। लोकप्रिय टीवी स्टार को पीठ में चोट लग गई जब एक बड़ा प्लाईवुड बोर्ड उनके ऊपर गिर गया, जब वह अपने टीवी शो के लिए एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग कर रही थीं।

दीपिका एक ड्रीम सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अपनी पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट खा बैठीं। मुंबई के फिल्म सिटी में जब वह इस सीन की शूटिंग कर रही थीं, तो तेज हवा के कारण एक बड़ा प्लाईवुड बोर्ड उनके ऊपर गिर गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘दीया और बाती हम’ की अभिनेत्री दर्द से चिल्लाने लगीं और उनके सह-कलाकार नमन तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े। रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्द के बावजूद अभिनेत्री ने शूटिंग जारी रखी, लेकिन पीठ में सूजन बढ़ने के कारण उन्होंने शूटिंग रोक दी।

मेकर्स ने पास के स्टूडियो से आइस पैक मंगवाया, जहां डांस शो की शूटिंग हो रही थी। आइस पैक लगाने के बाद दीपिका सिंह ने जैसे-तैसे जितने सीन शूट कर सकती थीं, उतने किए। हालांकि, जब दर्द ज्यादा हो गया तो उन्हें सेट छोड़कर जाना पड़ा। जितने सीन शूट कर सकती थीं, करके वह घर चली गईं।

इससे पहले अभिनेत्री को मंगल लक्ष्मी की शूटिंग के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण आंख में खून का थक्का जम गया था। खून का थक्का जमने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी क्योंकि निर्माताओं के पास एपिसोड्स का बैंक नहीं था और उन्हें एक महत्वपूर्ण शादी का सीक्वेंस पूरा करना था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...
spot_imgspot_img