जनवाणी संवाददाता |
बागपत : दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय लोकदल के निर्वाचित सांसद डॉक्टर राजकुमार सागवान और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के युवक युवतियों के अलावा भी भाग्य अधिकारियों तथा राजनीतिक दल के नेताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। साथ ही, प्रतिदिन योग करने के लिये प्रेरित किया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी पंकज वर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार, क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर मोनिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

