Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

‘आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया’ में उलझीं गृहणियां

  • बढ़े सब्जियों के दाम, थाली से हुई गायब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गर्मी का असर न केवल सेहत पर दिखाई दे रहा है, बल्कि मध्यमवर्गीय परिवार की रसोई और घर के बजट पर भी इसके विपरीत प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, तेज धूप से सब्जियों की पौध झुलस गयी है। जिस वजह से सब्जियों के उत्पादन में कमी आयी है। एक तरफ सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर महिलाओं की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

गर्मियों के दिनों में खाने में दाल का सेवन कम ही किया जाता है और हरी सब्जियां जैसे-खीरा, तोरई, टिंडा, भिंड़ी, करेले को ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक और ठंडी तासीर वाला माना जाता है, जो गर्मियों में पाचन क्रिया को संतुलित रखने में मदद करता है। मगर बढ़ते दामों ने हरी सब्जियों को थाली से गायब और कम कर दिया है। एक तरफ गर्मी और उसके ऊपर महंगाई ने आम आदमी के पसीने छुड़ा रखे हैं। देश में 80% मध्यमवर्गीय परिवार हैं। जिनकी सालाना आय सीमित है। ऐसे में महीने के खर्च में 10% भी ऊंच-नीच बहुत मायने रखती है।

अत्यधिक गर्मी से एसी, पंखे और कूलर के चलने से बिजली का बिल भी जेब ढीली कर रहा है और गर्मी की छुट्टियां होने की वजह से बच्चों की घूमने की फरमाइश भी जेब पर डाका डाल रही है। ऐसे में सब्जियों की दोगुनी कीमतों से आमजन चिंता में है। घर के बजट में तालमेल बैठाने के लिये गृहणियां दो रुपये बचाने के लिये जगह-जगह साप्ताहिक मार्केट के सब्जी वालों से सब्जी लेकर ही खरीदारी कर रही है।

सब्जी के दामों ने बिगाड़ा स्वाद

शास्त्री नगर निवासी लवी त्यागी का कहना है कि सब्जी के बढ़ते दामों ने खाने का स्वाद बिगाड़ दिया है। खीरे से लेकर परवल, लौकी तक के दामों में वृद्धि हुई है। वहीं, शरीर को लू से बचाने के लिये घर में नींबू पानी का गिलास बनाना भी बहुत महंगा पड़ रहा है।

बढ़ती महंगाई से मिले निजात

कंकरखेड़ा निवासी पूनम टंडन बताती है कि सब्जी के दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट बुरी तरह से बिगड़ गया है। दालों के साथ-साथ सब्जियों के आसमान छूते दामों ने रसोई का खर्च पहले की अपेक्षा दोगुना कर दिया है। सरकार मध्यम वर्ग की ओर ध्यान दे और बढ़ती महंगाई से कुछ निजात दिलाये।

थाली से सलाद गायब

चाणक्यपुरी निवासी कृष्णा का कहना है कि एक तो बिजली का बिल, उस पर सब्जी के बढ़ते दामों ने महीने भर की चिंता बढ़ा दी है। विवशता के कारण थाली में एक टाइम ही सलाद देना पड़ रहा है।

सब्जी रेट (रुपये में)

आलू 80

टमाटर 50

प्याज 50

नींबू 120

तोरई 40

टिंडा 100

शिमला मिर्च 80

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img