Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

जनवाणी संवाददाता |

बागपत : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लगाई जाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पौशवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपातकाल इस देश में आजादी की दूसरी लड़ाई की तरह था। सत्ता पर काबिज रहने के लिए देश में आपातकाल लगाया गया। मीडिया पर शिकंजा कसा गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस से असहमत होने वाले हर व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया। सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाया गया और सामाजिक रूप से प्रतिगामी नीतियां लागू की गईं।
कार्यक्रम में आपातकाल के समय प्रताड़ना झेलने वाले एवं उनके परिजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। संचालन

जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजिका सरिता चौधरी ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, विनोद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, कवरपाल गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img