जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने भाषण से हटाई गई टिप्पणियों और अंशों को लेकर अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। अनुरोध है कि टिप्पणियों को बहाल किया जाए।
पत्र में लिखा है, जिस तरह से मेरे भाषण का काफी हिस्सा निष्कासन की आड़ में कार्यवाही से हटा दिया गया, उसे देखकर स्तब्ध हूं। मेरी सुविचारित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाना संसदीय सिद्धांतों के खिलाफ है।

