- 40 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी नकलविहीन परीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बीएड के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिये अनिवार्य सेंट्रल टीचिंग एलीजिबिलिटी टेस्ट-सीटेट की परीक्षा रविवार को शहर के 40 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी। इस परीक्षा के लिए 23 हजार अभ्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्ररं पर अभ्यार्थी को बायोमेट्रिक करने के बाद उसके प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाया जायेगा, जो राइट कैंडिडेट के परीक्षा हॉल में उपस्थित होने की पुष्टि करेगा। साथ ही परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न कराये जाने का दावा भी शहर के परीक्षा समन्वयकों द्वारा किया गया है।
सीटेट परीक्षा के संबंध में शनिवार को गढ़ रोड स्थित सोमदत्त सिटी के केएल इंटरनेशनल स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सिटी कोआॅर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने की। इसमें मौजूद सीबीएसई से मनीष त्यागी, परीक्षा केंद्र के सीएस व मेरठ, बिजनौर, नोएडा व अन्य शहर से भी सदस्यों से चर्चा के दौरान अध्यक्ष और सिटी कोआॅर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने बताया कि यह परीक्षा परीक्षा 40 केंद्रों पर संपन्न होगी।
परीक्षा के लिये पंजीकृत 23 हजार अभ्यर्थियों की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक चलेगी, जिसमे सेकेंड पेपर होगा। इसके लिये सुबह 7:30 बजे से एंट्री दी जायेगी। दूसरी पाली का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा जिसमें फर्स्ट पेपर कराया जायेगा। हर परीक्षा हॉल में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों की व्यवस्था भूतल होगी।
नकलविहीन परीक्षा के लिये ये है व्यवस्था
सिटी कोआॅर्डिनेटर के अनुसार परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में पारदर्शी पानी की बोतल, पारदर्शी स्टेशनरी किट ले जाने की अनुमति ही होगी। बाकी किसी भी तरह का अन्य सामान नहीं ले जा सकेंगे।
बायोमैट्रिक से होगी सही अभ्यर्थी की पहचान
एग्जाम हॉल में परीक्षार्थियों का प्रवेश बायोमैट्रिक के कराने के उपरांत होगा। कैंडिडेट के एडमिट कार्ड पर एक होलोग्राम लगाया जायेगा। केवल वहीं, परीक्षार्थी प्रवेश पा सकेंगे, जिनके एडमिट कार्ड पर कक्ष निरीक्षक को होलोग्राम लगा मिलेगा। कहा कि ऐसा इसलिये है, क्योंकि होलोग्राम सत्यापित करेगा कि परीक्षार्थी का बायोमैट्रिक पहचान हो चुकी है।

