जनवाणी संवाददाता |
शामली: मुस्लिम जोगी समाज ने शामली जिले में कांधला के जशन गार्डन में एक प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें सर्व सम्मति से मुस्लिम जोगी समाज का बादशाह चौधरी अफरोज को चुना गया। उसके बाद मुस्लिम जोगी समाज ने हर्ष का इज़हार किया। आयोजित प्रोग्राम में कांधला सेक्रेट्री रईस ने कहा कि बादशाह की वफात के बाद अभी मेरे पास ये पद सुरक्षित था।

इस पद पर पहला हक़ मरहूम बादशाह वहीद साहब के साहबजादे का था। जिसके मशवरे व ताजपोशी के लिए मुस्लिम जोगी समाज को इकट्ठा किया गया था। लेकिन, आज प्रोग्राम में समाज ने एक बार फिर कमाल शाह परिवार पर भरोसा जताया है और उन्ही के परिवार से बादशाह चुना गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये बादशाहत कमाल शाह परिवार पर सदियों से चली आ रही है।

पहले कमाल शाह बादशाह थे। उनकी वफात के बाद मोहब्बत शाह बादशाह रहे। उनकी वफात के बाद वहीद शाह बादशाह रहे। उन्होंने सही से अपने पद का इस्तेमाल किया है। इसी कारण ये लंबे समय तक बादशाहत इसी परिवार में चल रही है।

उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए। शामली जिले के कस्बा कांधला, चारो सूबा व क्षेत्र की जनता ने मरहूम चौधरी वहीद बादशाह के बेटे चौधरी अफरोज को अपना बादशाह चुना। इसका मुख्य कारण ये भी है कि इस परिवार ने कभी भी इस पद से राजनीतिक या अपना पर्सनल फायदा नहीं चाहा। तो इस पर पहला हक़ बादशाह परिवार का ही था। जिसे आज मुस्लिम जोगी समाज के लोगों ने सही साबित कर दिया।


