जनवाणी संवाददाता |
शामली : शहर के मोहल्ला रेलपार में एक मकान में काम कर रहे कारपेंटरों पर अलमारी से हीरे की अंगूठी, सोने के जेवरात और ढाई लाख की नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शामली शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी बसंत कुमार शर्मा ने बताया कि उनके मकान में बढई (कारपेंटर) का काम चल रहा था। काम के लिए फरमान निवासी कलंदरशाह और राशिद निवासी थाना•ावन काम कर रहे थे। 16 जून को उसकी बंसत कुमार की पत्नी व बेटे दूसरे कमरे में लेटे हुए थे और मुख्य कमरे में कारपेंटर काम कर रहे थे और उसी कमरे में अलमारी रखी हुई थी।
18 जून को पत्नी अलमारी से कुछ सामान निकालने के लिए गई तो वहां सोने का गले का हार, झूमकी, हीरे की अंगूठी और दो लाख 50 हजार रुपये गायब मिले। 16 जून के बाद से कारपेंटर काम पर भी नहीं आए हैं। इस मामले में पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

