जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज सोमवार की देर रात्रि में सेना के काफिले पर अचानक एक आंतकी हमला हुआ है। इस हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए, साथ ही पांच जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है।
पांच जवानों के शहीद होने के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीदों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माचेड़ इलाके में सेना की एक ट्रक पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक आतंकी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और सेना के ट्रक के आते ही उसपर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में उत्तराखंड के सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, राइफलमैन अनुज नेगी, राइफलमैन आदर्श नेगी और नायक विनोद सिंह देश के लिए शहीद हो गए।
आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्यापक जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही जमीन से लेकर आसमान तक तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इसमें खोजी कुत्तों और ‘मेटल डिटेक्टर’ की मदद भी ली जा रही है। इस क्षेत्र में घने जंगलों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने माचेडी, बदनोत, किंडली और लोहई मल्हार इलाकों में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

