Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

दिन का तापमान 7.7 डिग्री बढ़ा, दिन में गर्म दिखा मौसम

  • दोपहर के समय हुई हल्की बारिश, आगे भी बारिश का असर

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 7.7 पारा चढ़ गया। जिस कारण से दिन गर्म दिखाई दिया। दोपहर के समय हुई बारिश ने मौसम ने राहत दी। अभी दो तीन दिन हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। तापमान तेजी से बढ़ने के साथ मंगलवार को दिन गर्म रहा। दिन के तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। सुबह से लेकर तक मौसम गर्म रहा और दोपहर के समय बारिश हल्की होने से थोड़ी राहत मिली।

बारिश के साथ भी गर्मी का असर बना हुआ है, उमस अपना रंग दिखा रही है और शहरवासियों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 1 मिमी दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है। सुबह के समय मौसम गर्म रहा और कई दिन बाद दोपहर तक धूप भी रही। जिस कारण से बढ़ोत्तरी हुई है। अभी दो तीन दिन बारिश होगी।

गंगा जल की आपूर्ति शुरू, लोगों को राहत

मेरठ: दो दिन से गंगा जल को तरस रहे महानगर के दो लाख लोगों को मंगलवार को राहत मिली। नगर निगम ने मंगलवार सुबह गंगा जल की सप्लाई शुरू की। दो दिन बाद पानी मिलने से लोगों ने राहत महसूस की। उधर, इस कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन को खत्म करने से बागपत रोड पर जाम से भी लोगों को निजात मिली। महानगर में करीब दो लाख की आबादी को भोला झाल से गंग नहर के पानी की सप्लाई की जाती है। इसकी मेन लाइन में टीपी नगर थाने के सामने लीकेज हो रही थी। इसकी मरम्मत करने में दो दिन का समय लगा।

सोमवार की रात यह कार्य पूरा हुआ। भोला झाल से गंगा जल के प्लांट को बंद रहने से टीपी नगर, दशमेश नगर, आनंदपुरी, शंभूनगर, जैन नगर, देवपुरी, ईदगाह, प्रेमपुरी, रेलवे रोड, पूर्वा महावीर, भटीपुरा, घंटाघर, अहमद रोड, बच्चा पार्क, थापर नगर, पटेल नगर, सिविल लाइन, साकेत आदि क्षेत्रों में गंगा जल की सप्लाई दो दिन ठप रही। नगर निगम ने कुछ नलकूपों से पानी की सप्लाई की, लेकिन उसमें प्रेशर कम से होने से प्रथम तल, द्वितीय तल और अधिक उंचाई पर रहने वाले पानी को तरस गए। मंगलवार की सुबह गंगा जल की सप्लाई शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस की। जलकल अनुभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि लीकेज को ठीक कर मंगलवार की सुबह गंगा जल की सप्लाई सुचारू कर दी गई।

लखनऊ तक की भागदौड़ निगम ने डस्ट से भरे गड्ढे

मेरठ: खैरनगर से गुजरने के दौरान जुलजुनाह का जुलूस में कोई गिरकर चोटिल न हो और जुलजुनाह भी आराम से वहां से गुजर जाए, इसके लिए जुलूस के आयोजक ने सड़क बनवाने को मेरठ के अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक की भागदौड़ की, लेकिन नगर निगम सड़क बनाने के बजाए गड्ढों को डस्ट से भर दिया। इसको लेकर लागों में रोष व्याप्त है।
दरअसल, हर वर्ष मोहर्रम की पांच तारीख को बुढ़ाना गेट के इमामबाड़े से जुलूस-ए-जुलजुनाह, अलम बरामद होता है। यह जुलूस निगार सिनेमा रोड, खैरनगर बाजार होता हुआ घंटाघर के इमामबाड़े में पहुंचता है।

इसके बाद यह जुलूस कम्बोह गेट, केले वाली गली, मुख्य डाकघर के पीछे से अमीर रोड, खैरनगर गेट, सराय खैरनगर और जत्तीवाड़ा होते हुए बुढ़ाना गेट के इमामबाड़े पर संपन्न होता है। मोहर्रम की छह तारीख को पेड़ामल बाजार के इमामबाड़े से जुलूस-ए-जुलजुनाह और अलम बरामद होता है, जो खंदक बाजार, बुढ़ाना गेट, खैरनगर बाजार, घंटाघर के इमामाबाड़ा पहुंचता है। यहां से पेड़ामल बाजार के इमामबाड़े पर संपन्न होता है। खैरनगर बाजार की सड़क गड्ढों से छलनी है। यहां एक फीट गहरे गड्ढे हो रहे हैं। व्यापारियों ने 15 दिन पूर्व कैंट विधायक अमित अग्रवाल से सड़क बनवाने की गुहार की।

उन्होंने मेयर से बात करके सड़क बनवाने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खैरनगर बाजार की सड़क बनवाने के लिए पांच मोहर्रम को निकाले जाने वाले जुलूस के आयोजक नवाब मोहसिन ने नगर निगम के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से गुहार की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने लखनऊ पहुंचकर नगर विकास सचिव से सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने सड़क बनवाने का भरोसा दिया, लेकिन नगर निगम ने गड्ढों को डस्ट डालकर भर दिया। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img