जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: सोमवार को गन्ना उप आयुक्त मेरठ मंडल द्वारा हारना वाले गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा गया। छापा को लेकर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अधिकारियों को तौल में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इस मौके पर गन्ना उप आयुक्त ने किसानों की समस्याएं भी सुनी।
सोमवार को गन्ना उप आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ राजेश मिश्रा ने मलियाना गन्ना समिति क्षेत्र के अनावली गांव के गन्ना केंद्र केंद्र छापा मारा। उनके द्वारा कांटे की जांच की गयी जिसमें हालांकी सब कुछ ठीक मिला।जबकि यहां के एक केंद्र पर पुराना गन्ना पड़ा मिला।
जिसके लिए तोल लिपिक को बकाया गया जिस पर लिपिक ने अफसरों को बताया कि वह गन्ना साफ है इस पर उन्होंने लिपिक को हिदायत दी कि वह ताजा गन्ना खरीदें। इस मौके पर अफसरों ने टीम के साथ में वहां मौजूद क्षेत्र के आए किसानों की समस्याएं भी सुनी।
इस दौरान किसानों ने तीनों चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान को दिलाने की मांग उठाई। जिस पर गन्ना उप आयुक्त ने कहा कि गन्ना भुगतान समय पर न दिए जाने के चलते मिल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और यदि भुगतान में तेजी नहीं आई तो जल्दी ही मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा कायम कर गोदाम में भरी सारी चीनी की कुर्की कारवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि किसानों का शोषण विरोध और आपदा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

