Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अनिल शर्मा का स्वागत किया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनिल शर्मा को पार्टी के अत्यन्त महत्त्वपूर्ण विभाग, पॉलिसी रिसर्च विभाग का प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिनन्दन किया। डॉ. अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपकर उनसे जो अपेक्षा की है, उस पर खरा उतरने का वह प्रयत्न करेंगे।

डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि 6 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित विभाग समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पॉलिसी रिसर्च विभाग के कार्यों को लेकर विचार साझा किए। इस विभाग के अंतर्गत प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का आंकलन और विश्लेषण कर सरकार को आवश्यक सुझाव देना व अन्य राज्यों की नीतियों का तुलनात्मक अध्ययन करना और अपने प्रदेश में उनके लागू होने की सम्भावनाएं तलाशना, पार्टी के चुनाव घोषणा-पत्र और विजन-पत्र को तैयार करने में मुद्दे एवं आंकड़े जुटाकर सहयोग करना आदि महत्त्वपूर्ण कार्य हैं।

डॉ. अनिल शर्मा का स्वागत करने वालों में दायित्वधारी शोभाराम प्रजापति, मेयर गौरव गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष रुड़की पूर्वी अभिषेक चन्द्रा, मण्डल अध्यक्ष रुड़की पश्चिमी प्रवीण सिंधु, मण्डल अध्यक्ष मंगलौर अंकित कपूर, कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य रजनीश शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष डॉ. बीएल अग्रवाल, मोहित राष्ट्रवादी, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, मण्डल महामन्त्री संजय त्यागी, संजीव कक्कड़, बृजमोहन सैनी, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रिजेश त्यागी एडवोकेट, मण्डल मन्त्री सुमित अग्रवाल, अशोक शर्मा, राखी चन्द्रा, सावित्री मंगला, ठाकुर मोहित सिंह, रोहित सिंह, संचित शर्मा, संदीप कुमार, परमजीत सिंह, विजय मेहता आदि अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img