Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

UP News: श्रावण माह के चौथे सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ धाम पर रहा भक्तों का रेला,मंदिर प​रिसर में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: आज सोमवार को श्रावण माह के चौथे सोमवारी के दिन बाबा काशी विश्वनाथ के धाम पर शिवभक्तों का रेला लगा। आधी रात के बाद से ही गंगा स्नान के बाद कतारबद्ध होकर भक्तों ने बाबा दरबार में मत्था टेका। इस दौरान गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर हर-हर महादेव व हर- हर गंगे के उद्घोष से गूंजता रहा।

काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया

इस खास अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा के रुद्राक्ष को शिवभक्तों में वितरित किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों का रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रविवार को आधी रात के बाद से ही शिवभक्तों की कतार मंदिर में लग गई थी।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने सावन के चौथे सोमवार को दर्शन पूजन और शृंगार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बाबा विश्वनाथ की शयन आरती के पहले से ही शिवभक्त और कांवड़िये बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होने लगे थे। मध्य रात्रि के बाद एक कतार गोदौलिया से आगे निकल चुकी थी और दूसरी ओर की कतार तो चौक थाने से। वहीं मदनपुरा और गिरजाघर की बैरिकेडिंग में श्रद्धालु एक-एक करके कतारबद्ध हो रहे थे। पिछले सोमवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीकाशी विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया था।

बता दें​ कि पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा स्वरूप, दूसरे सोमवार को गौरी शंकर (शंकर-पार्वती) स्वरूप, तीसरे सोमवार को अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया था। श्रावण के पांचवें व अंतिम सोमवार 19 अगस्त को बाबा विश्वनाथ का झूला शृंगार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

सोमवार को महादेव की नगरी काशी के सभी शिवालयों में बाबा को दुग्धाभिषेक करने और जलधार चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। बाबा विश्वनाथ के मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में भी कांवड़ियों का जत्था और भक्तों का हुजूम नजर आया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img